खुशियों से मातम तक: बारात में घुसी बेकाबू कार, कुछ ही सेकंड में बदल गया मंजर
Wedding Accident Viral Video : हरियाणा के सिरसा से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है, जहां बारात के दौरान तेज रफ्तार कार ने कैमरामैन को टक्कर मार दी और खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Speeding Car Crash Video : हरियाणा के सिरसा से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक परिवार शादी की खुशियों में डूबा नजर आता है।
घर के बाहर सजी-धजी बारात तैयार खड़ी होती है और दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए निकलने ही वाला होता है। चारों तरफ खुशी का माहौल होता है, गाड़ियां सजी होती हैं और लोग इस खास पल को कैमरे में कैद कर रहे होते हैं।
#Sirsa, #Haryana: Trigger Warning: Disturbing Video ⚠️ A happy moment suddenly turned into a tragic accident in Sirsa, Haryana. A cameraman filming a wedding farewell was hit by a speeding car, throwing him about 20-25 feet away.
1/2 pic.twitter.com/OZEn18Fenu — Siraj Noorani (@sirajnoorani) April 22, 2026
सम्बंधित ख़बरें
ईरान में वायरल हुआ ट्रंप का AI Video, सीजफायर बढ़ाने के फैसले का उड़ाया गया भयंकर मजाक और तंज
IPL 2026: इकाना में चौके-छक्कों के बीच चले लात-घूंसे! स्टैंड्स में भिड़े फैंस, देखें VIDEO
ठाणे के भिवंडी स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: चलती ट्रेन से उतरते समय प्लेटफार्म के नीचे आई 19 साल की युवती की मौत
100 रुपये की लंदन में कितनी कीमत? वायरल वीडियो में महिला ने किया रियलिटी चेक
तेज रफ्तार कार ने बारतियों को कुचला
इसी दौरान अचानक एक बड़ा हादसा हो जाता है। वीडियो में दिखता है कि एक कैमरामैन सड़क पर आकर शूटिंग कर रहा होता है, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक बेकाबू कार उसे जोरदार टक्कर मार देती है।
टक्कर इतनी भयानक होती है कि कैमरामैन हवा में उछलकर दूर जा गिरता है। कुछ ही सेकंड में जहां खुशियां थीं, वहां चीख-पुकार मच जाती है। कार टक्कर मारने के बाद आगे जाकर डिवाइडर से भी टकरा जाती है और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है।
लोगों ने घटना पर दुख जताया
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है, जहां इसे लाखों लोग देख चुके हैं। यूजर्स इस वायरल वीडियो में दिख रही घटना पर दुख जता रहे हैं और इसे लापरवाही का नतीजा बता रहे हैं।
कई लोगों ने तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है, तो कुछ ने कहा कि ऐसे मौकों पर सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। यह घटना एक बड़ा संदेश देती है कि एक छोटी सी गलती भी बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है।
