बारात छोड़ दुल्हे ने राहगीर की बाइक का बनाया पंचर, लोगों ने की जमकर तारीफ

Groom Helps Stranger : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक दूल्हा अपनी बारात रोककर बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाने में मदद करता नजर आया, जिसे लोग इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं।
A groom stopped his wedding procession to help a man fix his bike, showcasing true humanity.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Wedding Viral Video : शादी का दिन हर इंसान के लिए बेहद खास होता है, जहां हर पल कीमती माना जाता है। लेकिन एक वायरल वीडियो ने यह दिखा दिया कि इंसानियत सबसे ऊपर होती है।

सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में एक दूल्हा अपनी बारात के बीच से निकलकर एक अनजान शख्स की मदद करता नजर आया। यह शख्स अपनी बीमार मां को अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में उसकी बाइक खराब हो गई। वक्त कम था और आसपास कोई मदद करने वाला भी नहीं था।

बारात छोड़ दुल्हे ने की अनजान शख्स की मदद

इसी दौरान वहां से गुजर रही बारात में बैठे दूल्हे की नजर उस परेशान बेटे और उसकी मां पर पड़ी। बिना देर किए दूल्हे ने अपनी गाड़ी रुकवाई और शादी के कपड़ों में ही सड़क पर बैठकर बाइक ठीक करने लगा।

कुछ ही देर में बाइक स्टार्ट हो गई और वह शख्स अपनी मां को लेकर अस्पताल के लिए निकल गया। इस पूरे घटनाक्रम ने यह साबित कर दिया कि असली खुशी सिर्फ अपनी जिंदगी में नहीं, बल्कि दूसरों की मदद करने में भी होती है।

लोगों ने कमेंट कर की दुल्हे की जमकर तारीफ

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है, जहां लोग इस दूल्हे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे ‘असली हीरो’ बताया, तो कुछ ने कहा कि आज के दौर में ऐसी सोच बहुत कम देखने को मिलती है। यह वायरल वीडियो एक बड़ा संदेश देता है कि जीवन के सबसे अहम मौकों पर भी अगर हम इंसानियत नहीं भूलते, तो वही सबसे बड़ा ‘शुभ मुहूर्त’ होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com