बर्फ में ध्यान करता साधू: वायरल वीडियो पर आस्था और AI को लेकर खड़ी की बहस
Sadhu Meditation Video बर्फीले पहाड़ों के बीच ध्यान में लीन साधू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। कुछ लोग इसे साधना की शक्ति बता रहे हैं, तो कुछ इसे एआई जनरेटेड मान रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Snow Meditation Viral : सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से चर्चा में है, जिसमें एक साधू बर्फीले पहाड़ों के बीच ध्यान में लीन नजर आ रहा है।
चारों ओर मोटी बर्फ की चादर बिछी हुई है, ठंडी हवाएं चल रही हैं और तापमान इतना कम है कि आम इंसान वहां कुछ मिनट भी नहीं टिक सकता। लेकिन इसी बर्फ के बीच एक साधू शांत भाव से बैठा हुआ दिखाई देता है, जिसका सिर छोड़कर पूरा शरीर बर्फ में दफ्न है। यह दृश्य देखने वालों को हैरान कर रहा है।
है किसी और मैं इतनी हिम्मत ✋💀 ये सिर्फ सनातन धर्म में ही संभव है
जयकारा वीर बजरंगी हर हर महादेव 🚩📿 🕉️ pic.twitter.com/hfIiTqyF60 — नम्रता सिंह🇮🇳 (@FanOfJhasiRani2) December 18, 2025
सम्बंधित ख़बरें
आगरा कैंट पर सचखंड एक्सप्रेस में AC हुआ फेल, यात्रियों का हंगामा; एक घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन
हैवानियत से भरा वीडियो वायरल: कुत्ते के गले में ईंट बांधकर नदी में फेंका, आरोपी गिरफ्तार
Viral Video: ट्रेन में महिला ने सीट के नीचे फेंका कूड़ा, वहीं धो लिए हाथ; वीडियो देख भड़के लोग
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
वायरल वीडियो में साधू की लंबी सफेद दाढ़ी, जटाएं और माथे पर लाल तिलक साफ नजर आता है। उनकी आंखें बंद हैं और चेहरे पर अद्भुत शांति दिखाई देती है। बर्फ लगातार गिर रही है, लेकिन साधू के चेहरे पर न तो ठंड से परेशान होने के कोई संकेत हैं और न ही बेचैनी की झलक।
पूरा माहौल बेहद शांत और गंभीर नजर आता है, जहां सिर्फ बर्फ और ध्यान में लीन साधू दिखाई देता है। यही सन्नाटा और स्थिरता इस वीडियो को और ज्यादा प्रभावशाली बना देती है। लोग इस बात पर हैरान हैं कि बिना किसी गर्म कपड़े या सुरक्षा के कोई इंसान इतनी ठंड में कैसे ध्यान कर सकता है।
ये खबर भी पढ़ें : काशी में सनातन विवाह: अमेरिकी कपल ने वैदिक मंत्रों के बीच रचाई शादी, वीडियो वायरल
कुछ लोगों ने कहा- यह वीडियो AI जनरेटेड हो सकता है
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो पूरी तरह से एआई जनरेटेड हो सकता है, जबकि कुछ लोग इसे साधना और ध्यान की शक्ति से जोड़कर देख रहे हैं। यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @FanOfJhasiRani2 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है।
कमेंट सेक्शन में यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी बंटी हुई हैं। एक यूजर ने लिखा कि आजकल एआई से कुछ भी बनाना आसान हो गया है, जबकि दूसरे ने कहा कि ध्यान और साधना से इंसान असंभव को भी संभव कर सकता है। कुल मिलाकर यह वीडियो आस्था, तकनीक और विश्वास को लेकर एक नई बहस छेड़ चुका है।
