Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Viral Donald Trump Buffalo: बकरीद पर कुर्बानी से बच गया ‘डोनाल्ड ट्रंप’ भैंसा, सरकारी दखल ने बख्श दी जान

Viral Donald Trump Buffalo News: सोशल मीडिया पर वायरल 700 किलो के वायरल भैंसे ‘डोनाल्ड ट्रंप’ की कुर्बानी ईद-उल-अजहा पर दी जानी थी लेकिन बांग्लादेश सरकार की दखल के बाद उसकी कुर्बानी रोक दी गई।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: May 28, 2026 | 03:10 PM

डोनाल्ड ट्रंप - भैंसा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Viral Donald Trump Buffalo Bangladesh: सोशल मीडिया पर वायरल होने की वजह से ‘डोनाल्ड ट्रंप’ की जान बच गई। जी हां आपने सही पढ़ा यह ‘डोनाल्ड ट्रंप’अमेरिका के राष्ट्रपति नही बल्कि बांग्लादेश का एक भैंसा है जिसकी कुर्बानी आज यानि ईद-उल-अजहा पर दी जानी थी लेकिन बांग्लादेश सरकार की दखल के बाद उसकी कुर्बानी रोक दी गई।

सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज ने बांग्लादेश के वायरल भैंसे को कुर्बानी से बचा लिया। दरअसल इस भैंसे का नाम उसकी कलर की वजह से ‘डोनाल्ड ट्रंप’ रखा गया। लेकिन यह भैंसा सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि इसकी खबर बांग्लादेश सरकार तक पहुंची। सरकारी दखल के कारण 28 मई की सुबह उसकी कुर्बानी रोक दी गई।

बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर बांग्लादेश से लगातार एक भैंसे की तस्वीर वायरल हो रही थी जिसका कलर देखने में अमेरिका के राष्ट्रपति ‘डोनाल्ड ट्रंप’ के जैसा था। इसलिए इस वायरल भैंसे को लोगों ने डोनाल्ड ट्रंप’ का नाम ही दे दिया। बांग्लादेश का यह ‘डोनाल्ड ट्रंप’ भैंसा पूरी दुनिया में वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें खूब शेयर की गई।

सम्बंधित ख़बरें

बांग्लादेश के ‘डोनाल्ड ट्रंप’ भैंसे की होगी ईद पर कुर्बानी, लोगों ने हेयरस्टाइल देख बताया था ट्रंप का हमशक्ल

Kerala Viral Video: मंदिर उत्सव में भड़का हाथी, कार उठाकर फेंकी, 2 जगहों पर मौत से दहशत

Viral Video: भीषण गर्मी में दुकानदार ने खोले दरवाजे, आवारा कुत्तों को दी ठंडी जगह

Viral Video: बालकनी में चिलचिलाती धूप में पालतू डॉग को बांधकर गया परिवार, वीडियो देख भड़के लोग

दुर्लभ एल्बिनो भैंसा अपने सुनहरे बालों के कारण हुआ फेमस

दरअसल, यह दुर्लभ एल्बिनो भैंसा अपने सुनहरे बालों और अलग लुक के कारण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। जिसे बकरीद से पहले मोहम्मद फरीदुज्जमा शेरॉन ने 3.25 लाख टका देकर कुर्बानी के लिए इसे खरीदा था। हर साल वह बकरे या किसी दूसरे जानवर की कुर्बानी देते थे, इस बार कुर्बानी के लिए भैंसा खरीदा था। उनके बेटे ने भैंसे की जिद की थी।

यह भी पढ़े- ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की देशवासियों को बधाई, दिया त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश

मोहम्मद फरीदुज्जमा शेरॉन ने बताया कि गुलाबी रंग का भैंसा होने के कारण इसे खरीदा गया था। मगर यह जानवर मशहूर हो गया और लोग उसे अल्लाह की राह में कुर्बान किए जाने से पहले देखने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल यह भैंसा चर्चा का विषय बन चुका था और लोग कुर्बानी के लिए इसकी कीमत लगा चुका थे। हालांकि वह अब कुर्बानी से बच गया है।

ढाका के राष्ट्रीय चिड़ियाघर में भेजा जाएगा यह भैंसा

बांग्लादेशी गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार के दखल के बाद कुर्बानी से ठीक पहले भैंसे को बचा लिया गया। इसका वजन 700 किलो है। गुरुवार को त्योहार से पहले जिस तरह लोगों की रुचि उस भैंसे में बढ़ी, उससे एक अलग तरह का खतरा पैदा हो गया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा चिंताओं के कारण अधिकारियों को दखल देना पड़ा। अब इस भैंसे को ढाका के राष्ट्रीय चिड़ियाघर में भेजा जा रहा है। जहां उसकी देखभाल की जाएगी। सोशल मीडिया पर लोग इस फैसले की जमकर चर्चा कर रहे हैं।

Sacrifice of viral buffalo donald trump halted following bangladeshi government intervention

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2026 | 03:10 PM

Topics:  

  • Animal Viral Video
  • Buffalo Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.