सड़क से उड़ी…ओवरहेड साइन बोर्ड पर लटकी! लोगों ने किया थार के चमत्कार को नमस्कार, देखें होश उड़ाने वाला VIDEO
Thar Crash Viral Video: दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए जयपुर तक जाने वाला नेशनल हाईवे 48 देश के सबसे बिजी और हाई-स्पीड कॉरिडोर में से एक माना जाता है। कथित तौर पर यहां एक ऐसा हादसा हुआ है जो असंभव है...
- Written By: अभिषेक सिंह
वायरल वीडियो के स्नैपशॉट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Thar Sign Board Accident Video: दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए जयपुर तक जाने वाला नेशनल हाईवे 48 देश के सबसे बिजी और सबसे हाई-स्पीड कॉरिडोर में से एक माना जाता है। यह हाईवे इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि कथित तौर पर यहां एक ऐसा हादसा हुआ है जो असंभव है।
कथित सड़क हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार थार गाड़ी का कंट्रोल खो गया और वह सड़क किनारे लगे एक बड़े साइनबोर्ड से टकरा गई। हालांकि, इस वीडियो को अलग से वेरिफाई नहीं किया गया है। इसलिए, वायरल दावों की जांच करना ज़रूरी है।
ओवरहेड साइन बोर्ड में फंसी थार
10 सेकेंड की वायरल वीडियो में एक काली थार हाईवे के बीचो-बीच लगे एक एक ओवरहेड साइन बोर्ड में फंसी हुई दिखाई दे रही है। उसके बग बड़े साइनबोर्ड से टकरा जाती है। कहा जा रहा है कि टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि आस-पास खड़े लोग डर गए। वीडियो में गाड़ी साइनबोर्ड के फ्रेम में फंसी हुई दिखाई दे रही है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है
बाइक पर अचानक छा गया मधुमक्खियों का झुंड, हेलमेट तक पर बना लिया डेरा, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
स्ट्रीट वेंडर की सोच ने जीता लोगों का दिल, महिलाओं के सम्मान पर कही ऐसी बात कि वायरल हो गया वीडियो
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक थार गाड़ी है जो सीधे बोर्ड में घुसी हुई दिख रही है..! वीडियो में देखकर लग रहा है यह NH 48 है जो दिल्ली गुड़गांव और जयपुर की तरफ जा रहा है..! आजकल थार गाड़ी वालों के कारनामे ऐसे ही देखने को मिल रहे हैं…! शायद ये थार गाड़ी जयपुर की तरफ जा… pic.twitter.com/G3bDZQYIRz — Ramesh Meena (@MeenaRamesh91) February 18, 2026
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स के बीच में इसे लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स इसे वास्तविक हादसा बता रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार किया गया है। इस कन्फ्यूजन के बीच कुछ यूजर ‘हैवी ड्राइवर’ आदि कहकर मजे भी ले रहे हैं।
हैरान कर देगी वीडियो की सच्चाई
दावा किया जा रहा है कि यह घटना दिल्ली-गुरुग्राम-जयपुर मार्ग पर स्थित NH-48 की है। लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही है। क्योंकि न तो स्थानीय पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है और न ही किसी विश्वसनीय समाचार स्रोत ने इस घटना की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम के अनुराग ने बनाया खास डॉग ट्रेलर, ‘स्कूबी और लड्डू’ संग बाइक राइड का वीडियो वायरल
जिस ओवरहेड साइन बोर्ड में थार फंसी है उसके दाहिनी तरफ किलोमीटर्स की जगह ऐसी भाषा लिखी है जो समझ से परे है। आम-तौर पर AI से बनाए गए वीडियोज और फोटोज में इस तरह की गलतिया देखने को मिलती है।
साइन बोर्ड से चौड़ी होती है थार!
इसके साथ ही ओवरहेड साइन बोर्ड की चौड़ाई या ऊंचाई अधिकतम 6 फीट होती है, जबकि थार की ऊंचाई 6.05 या 6.1 फीट तक होती है। लेकिन वीडियो में दिखाई दे रहा है कि थार के फंसे होने के बावजूद साइन बोर्ड के ऊपर तकरीबन 2 फीट की जगह बाकी है।
