ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान बहते बंदर को बचाया, इंसानियत की मिसाल बना वायरल वीडियो
Rishikesh Rafting Monkey Rescue : ऋषिकेश में गंगा नदी में बहते एक बंदर को राफ्टिंग टीम ने सूझबूझ से बचाया। इस रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे इंसानियत की मिसाल बता रहे।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Monkey Rescue Viral Video : उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी पर राफ्टिंग के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। टूरिस्ट्स से भरी एक राफ्ट तेज बहाव के बीच आगे बढ़ रही थी, तभी गाइड की नजर पानी में संघर्ष कर रहे एक बंदर पर पड़ी।
यह बेजुबान बंदर गंगा की तेज धार में फंसा हुआ था और खुद को बचाने के लिए लगातार हाथ-पैर मार रहा था, लेकिन बहाव इतना तेज था कि वह किनारे तक नहीं पहुंच पा रहा था।
Probably the most heartwarming video on the internet today. A rafting team rescuing a helpless monkey trapped in the fierce currents of the Ganga . He may not be able to express his gratitude in words, but his expressions say it all. pic.twitter.com/KAOD0redPB — Nikhil saini (@iNikhilsaini) March 17, 2026
सम्बंधित ख़बरें
संसद की सीढ़ियां चढ़ रहे थे नितिन गडकरी तभी पैर पड़ने लगे कांग्रेस के सांसद, वायरल VIDEO देख कंफ्यूज हुए लोग
अमरावती एयरपोर्ट में घुसा 10 फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू टीम ने ऐसे बचाई जान, देखें VIDEO
ऑनलाइन देखा अंतिम संस्कार… अस्थियां बहाने से भी कर दिया इनकार, कलयुगी बेटियों की हरकत देख खौला लोगों का खून
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
नदी में बह रहे बंदर का रेस्क्यू
स्थिति को गंभीर देखते हुए राफ्टिंग टीम ने तुरंत अपनी नाव उस दिशा में मोड़ दी। शुरुआत में उन्होंने चप्पू बढ़ाकर बंदर को पकड़ने का मौका दिया, लेकिन डरा हुआ जानवर इंसानों से दूर भागने लगा।
इसके बाद टीम ने समझदारी दिखाते हुए रस्सी का सहारा लिया और बेहद सावधानी से उसे बंदर के शरीर के निचले हिस्से में फंसाया। धीरे-धीरे राफ्ट को किनारे की ओर बढ़ाते हुए उन्होंने बंदर को भी साथ खींचना शुरू किया। यह पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन काफी संतुलन और धैर्य के साथ किया गया।
ये खबर भी पढ़ें : केरल के अस्पताल से इंप्रेस हुई पुर्तगाली क्रिएटर, बोली- ‘यहां खुद को सुरक्षित महसूस किया’
लोगों ने इसे इंसानियत की सच्ची मिसाल बताया
वीडियो का सबसे भावुक पल तब आया जब बंदर को एहसास हुआ कि लोग उसकी मदद कर रहे हैं। वह खुद मुड़कर रस्सी पकड़ लेता है और टीम के साथ किनारे तक पहुंच जाता है। सुरक्षित जमीन पर पहुंचते ही टीम ने उसे आजाद कर दिया।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और यूजर्स इसे इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं। कई लोगों ने राफ्टिंग टीम की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे छोटे-छोटे काम ही दुनिया को बेहतर बनाते हैं।
