अकेलेपन से दोस्ती तक : ‘पंच’ की नई दोस्त मोमो-चान के साथ खेलने का वीडियो वायरल

Punch Girlfriend Viral Video : जापान के इचिकावा सिटी जू का ‘पंच’ नाम का बंदर, जो पहले अकेलेपन के लिए वायरल हुआ था, अब अपनी नई दोस्त मोमो-चान के साथ खेलते हुए नजर आ रहा है।
Punch, the once-lonely macaque, has now found companionship with Momo-chan.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Punch Macaque Viral Video : सोशल मीडिया पर एक छोटे से बंदर ‘पंच’ की कहानी इन दिनों लोगों का दिल जीत रही है। पहले यह नन्हा मकाक अपने अकेलेपन की वजह से वायरल हुआ था, जब वह एक खिलौने को पकड़कर रहता था।

लेकिन अब उसकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है। हाल ही में सामने आए वीडियो में वह एक नई साथी के साथ खेलता, कूदता और प्यार जताता नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोग काफी खुश हो रहे हैं।

‘पंच’ की बनी नई साथी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Punch जापान के Ichikawa City Zoo में रहता है। उसकी नई साथी एक मादा मकाक है, जिसे Momo-chan कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों को साथ में खेलते, एक-दूसरे का पीछा करते और प्यार जताते देखा जा सकता है। खास बात यह है कि पंच का पुराना खिलौना भी इन वीडियो में नजर आता है, जो उसकी पुरानी यादों को ताजा कर देता है।

‘पंच’ की कहानी ने जीता लोगों का दिल

दरअसल, पंच की कहानी अनोखी है, पंच को जन्म के बाद उसकी मां ने छोड़ दिया था, जिसके कारण उसे जू के कर्मचारियों ने एक खिलौना दिया था। यह खिलौना सिर्फ खेलने के लिए नहीं, बल्कि उसे पकड़ना सीखने और खुद को सुरक्षित महसूस कराने के लिए था।

समय के साथ पंच ने खुद को संभाला और अब मोमो-चान के साथ उसकी दोस्ती ने उसकी जिंदगी बदल दी है। उसकी यह यात्रा लोगों को यह संदेश देती है कि मुश्किल समय के बाद भी जिंदगी में खुशियां लौट सकती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com