Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गंगा में डूब रहे पर्यटक के लिए फरिश्ता बना राफ्टिंग गाइड, जान बचाने के लिए खुद भी पानी में गिरा

Rafting Guide Rescue : ऋषिकेश में गंगा की तेज धारा में फंसे एक पर्यटक को बचाने के लिए राफ्टिंग गाइड ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। रेस्क्यू का वीडियो वायरल हो गया और लोग गाइड की बहादुरी को सलाम कर रहे।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 13, 2026 | 11:00 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ganga River Rescue : उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक दिल दहला देने वाला लेकिन प्रेरणादायक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गंगा नदी की तेज धारा में एक पर्यटक संघर्ष करता नजर आता है। बताया जा रहा है कि पर्यटक पानी में खुद को संभाल नहीं पा रहा था और डूबने की स्थिति में पहुंच गया था।

तभी वहां मौजूद राफ्टिंग गाइड रोहित लखेरा की नजर उस पर पड़ती है। बिना समय गंवाए रोहित अपनी कयाक लेकर पर्यटक की ओर बढ़ जाते हैं। तेज बहाव के बीच उन्होंने पूरी ताकत लगाकर उस व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश की, ताकि उसकी जान बचाई जा सके।

गंगा में डूब रहे पर्यटक की राफ्टिंग गाइड ने बचाई जान

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही रोहित पर्यटक के करीब पहुंचते हैं, वह घबराहट में उनकी छोटी नाव को पकड़ लेता है। कयाक केवल एक व्यक्ति का वजन संभालने के लिए बनी होती है, इसलिए संतुलन बिगड़ जाता है और रोहित खुद भी पानी में गिर जाते हैं। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

कुछ ही सेकंड में दोबारा अपनी कयाक पर चढ़े और साथी गाइड की मदद से पर्यटक को सुरक्षित किनारे तक पहुंचाने में सफल रहे। वीडियो में पर्यटक बेहद कमजोर और असहाय दिखाई देता है, जबकि दोनों गाइड लगातार उसे संभालते नजर आते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : ट्रैक्टर के आगे दीवार बनकर खड़ी हो गई मां चिड़िया, अंडों को बचाने के लिए दिखाई ऐसी हिम्मत कि भावुक हुए लोग

यूजर्स ने राफ्टिंग गाइड की बहादुरी की जमकर तारीफ

इस रेस्क्यू वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोग देख चुके हैं। यूजर्स रोहित लखेरा और उनकी टीम की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि सही समय पर लिया गया फैसला किसी की जिंदगी बचा सकता है। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि पानी से जुड़ी किसी भी एडवेंचर एक्टिविटी के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

वायरल वीडियो के कैप्शन में दावा किया गया है कि रोहित की सूझबूझ और साहस की वजह से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। हालांकि पर्यटक के नशे में होने के दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी इस घटना ने लोगों को यह संदेश जरूर दिया है कि मुश्किल समय में साहस और इंसानियत सबसे बड़ी ताकत होती है।

Rishikesh rafting guide saves drowning tourist viral rescue video ganga river

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2026 | 11:00 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.