ट्रैक्टर के आगे दीवार बनकर खड़ी हो गई मां चिड़िया, अंडों को बचाने के लिए दिखाई ऐसी हिम्मत कि भावुक हुए लोग

Mother Bird Viral Video : खेत में ट्रैक्टर को अपने अंडों की ओर बढ़ता देख एक मां चिड़िया उसके सामने डटकर खड़ी हो गई। अपने बच्चों को बचाने की उसकी कोशिश ने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया।
A mother bird bravely stood in front of a tractor to protect her eggs, touching millions online.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Bird Protecting Eggs : मां की ममता को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत कहा जाता है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात को पूरी तरह साबित करता है। वीडियो में एक खेत में ट्रैक्टर जुताई करता हुआ नजर आता है। इसी दौरान उसकी दिशा में जमीन पर रखे कुछ अंडे दिखाई देते हैं।

इन अंडों की रखवाली कर रही एक मां चिड़िया जैसे ही खतरा महसूस करती है, वह बिना डरे ट्रैक्टर के सामने आकर खड़ी हो जाती है। अपने छोटे-से शरीर और फैले हुए पंखों के साथ वह लगातार आवाज लगाती है, मानो अपने बच्चों को बचाने की आखिरी कोशिश कर रही हो।

अंडों को बचाने के ट्रैक्टर के सामने खड़ी हुई मां चिड़िया

वीडियो में देखा जा सकता है कि चिड़िया ट्रैक्टर के बिल्कुल सामने खड़ी होकर उसे आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश करती है। उसकी हिम्मत और अपने बच्चों के लिए चिंता देखकर ट्रैक्टर चला रहा शख्स भी रुक जाता है।

जब वह नीचे उतरकर देखता है तो उसे जमीन पर चिड़िया के अंडे दिखाई देते हैं। इसके बाद वह जुताई रोक देता है और अंडों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता। इस तरह मां चिड़िया की सतर्कता और शख्स की संवेदनशीलता दोनों ने मिलकर एक सुखद अंत वाली कहानी लिख दी।

अपने बच्चों के लिए मां किसी भी हद तक जा सकती है

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो चुका है और करोड़ों लोग इसे देख चुके हैं। लाखों सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर भावुक प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “दूसरों के लिए ये सिर्फ अंडे हो सकते हैं, लेकिन उस मां के लिए उसकी पूरी दुनिया हैं।”

वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “मां चाहे इंसान की हो या पक्षी की, अपने बच्चों की रक्षा के लिए हर खतरे से लड़ सकती है।” इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मातृत्व की भावना हर जीव में समान होती है और अपने बच्चों के लिए मां किसी भी हद तक जा सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com