Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दोहा में फंसे पुणे के टेक क्रिएटर ने की Qatar Airways की तारीफ

Middle East Conflict Qatar Airways : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया, जिससे हजारों यात्री फंस गए। एक यात्री ने दोहा एयरपोर्ट पर सुविधाओं का अनुभव शेयर किया।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Mar 02, 2026 | 02:48 PM

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Hamad International Airport Service Between Conflict : मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इस्राइल-ईरान संघर्ष के बीच कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुईं। इसी वजह से पुणे के टेक क्रिएटर एरशाद कलीबुल्लाह दोहा में फंस गए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Qatar Airways और हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को टैग करते हुए एक “एप्रिसिएशन पोस्ट” साझा की।

उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों को फूड कूपन दिए गए, जिन्हें फूड कोर्ट में सभी मील्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था। अचानक बनी इस स्थिति के बावजूद व्यवस्था शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रही।

This is an appreciation post for @qatarairways and @HIAQatar. – Food coupons were distributed to everyone at the airport. You could just redeem them at the food court. For all meals, no less. – We had decided to stay at the lounge until the airspace opened. In fact, we went… pic.twitter.com/ReWr1PDB2U — Ershad Kaleebullah (@r3dash) March 1, 2026

सम्बंधित ख़बरें

Nargis Fakhri Anxiety Post: ईरान-इजराइल तनाव के बीच सहमीं नरगिस फाखरी, सोशल मीडिया पर बयां किया डर

सिंहस्थ कुंभ 2027 की तैयारी तेज, नाशिक में विद्युत सुशोभीकरण पर अहम बैठक

तेजस्वी लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव? बिहार में 5वीं सीट का क्या है नंबर गेम, किस रणनीति से NDA को मात देगी RJD?

30 हजार घरों के लिए 26 करोड़ जारी, यशवंतराव चव्हाण मुक्त वसाहत योजना को तीन साल बाद कार्योत्तर मंजूरी

मीडिल इस्ट जंग के बीच Qatar Airways ने की यात्रियों की मदद

एरशाद ने लिखा कि पहले उन्होंने एयरस्पेस खुलने तक लाउंज में रुकने का फैसला किया था, लेकिन रात 12:30 बजे स्टाफ ने सभी को जगाकर ट्रांसफर डेस्क पर भेजा क्योंकि पूरे एयरपोर्ट को खाली कराया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि हर स्टाफ सदस्य मुस्कुराकर सवालों का जवाब दे रहा था और यात्रियों को भरोसा दिला रहा था। बाद में यात्रियों को दोहा शहर के कई पांच सितारा होटलों में ठहराया गया, जहां नाश्ता, दोपहर और रात के खाने की व्यवस्था की गई।

ये खबर भी पढ़ें : ईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमलों के बीच ‘तीसरे विश्व युद्ध’ की चर्चा, बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सुर्खियों में

भारत में यात्रियों के लिए बना असिस्टेंस कंट्रोल रूम

इस बीच भारत के प्रमुख हवाई अड्डों, जैसे दिल्ली और मुंबई, पर भी कई उड़ानें रद्द हुईं। Ministry of Civil Aviation ने बताया कि पैसेंजर असिस्टेंस कंट्रोल रूम (PACR) यात्रियों की शिकायतों और सवालों का समाधान कर रहा है।

एयरलाइंस ने यात्रियों को नियमित रूप से फ्लाइट अपडेट चेक करने की सलाह दी है, क्योंकि सुरक्षा हालात के अनुसार शेड्यूल में तेजी से बदलाव हो सकता है।

Pune tech creator stranded doha qatar airways hamad airport middle east conflict flight disruption

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 02, 2026 | 02:48 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.