प्रतापगढ़ में शादी समारोह में डीजे बंद कराने पर बवाल, लड़की वालों को बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Wedding DJ Dispute : प्रतापगढ़ के दिलीपपुर थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर बाराती और लड़की पक्ष में मारपीट हो गई। घटना में चार लोग घायल हुए और पुलिस ने मामला दर्ज किया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Pratapgarh Baraat Fight Viral Video : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक शादी समारोह उस समय बवाल में बदल गया, जब डीजे बंद कराने को लेकर बारात और लड़की पक्ष के बीच विवाद हो गया। घटना दिलिपापुर थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहनगंज बाजार निवासी अमित गुप्ता की बारात यहां आई थी। जलपान और द्वारपूजा की रस्मों के बाद रात करीब 10:30 बजे डीजे संचालक ने पुलिस अधीक्षक और बोर्ड परीक्षा का हवाला देते हुए डीजे बंद कर दिया।
#प्रतापगढ़ में दुल्हन के दरवाजे पर बारात आयी. बाराती नाचने के मूड में थे और लड़कीवाले चाहते थे रस्में हो जाये. लड़कीवालों ने अचानक DJ बंद करा दिया. फिर क्या था दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई. बारातियों को लड़की वाले पीटते हुए दूर तक ले गये. pic.twitter.com/Tr4bJ86lwy — Narendra Pratap (@hindipatrakar) February 28, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Jennifer Winget Bridal Look: जेनिफर विंगेट का व्हाइट ब्राइडल लुक हुआ वायरल, वेडिंग गाउन में ढाया कहर
होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर, रेस्क्यू टीम ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान, बाहर आते ही किया ये बड़ा काम! VIDEO
थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
50वें जन्मदिन पर बेटी ने पिता को गिफ्ट की नई बाइक, इमोशनल वीडियो देख भर आई लोगों की आंखें
डीजे बंद होने पर शादी में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट
डीजे बंद करने की बात पर लड़की पक्ष के एक व्यक्ति से कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल साफ दिखाई देता है। झड़प के दौरान भगदड़ मच गई और मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर भागते नजर आए।
ये खबर भी पढ़ें : अचानक मोड़ और तेज रफ्तार का खौफनाक अंजाम: बाइक-कार टक्कर का वीडियो वायरल
पुलिस ने कहा- दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
इस घटना में लल्लू गुप्ता, शुभम गुप्ता (35), रामजी मोदनवाल (50) और कौशल कुमार (42) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। डीजे संचालक रामजी मोदनवाल को भी कुछ लोगों ने दौड़ाकर गाली-गलौज की।
पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो के आधार पर दो नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
