Praneet More Show: मेल शव के प्राइवेट पार्ट पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, विवाद में लेडी डॉक्टर का वीडियो वायरल
Praneet More Viral Video: प्रणीत मोरे के शो में मेडिकल कॉलेज के शवों के प्राइवेट पार्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली डॉक्टर सेजल पवार ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी।
- Written By: यति सिंह
प्रणीत मोरे और डॉ. सेजल पवार (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Praneet More Show Controversy: आजकल सोशल मीडिया पर कब, कौन सी बात बवाल मचा दे, यह कहना बेहद मुश्किल है। स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के टॉक शो से पैदा हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस शो में दिए गए बयानों के बाद न केवल कॉमेडियन प्रणीत मोरे पर कानूनी गाज गिरी है, बल्कि शो का हिस्सा रहीं एक महिला डॉक्टर भी अब चौतरफा घिर चुकी हैं। शवों के प्राइवेट पार्ट्स पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के लोगों के गुस्से और पुलिस की कार्रवाई के डर से आखिरकार लेडी डॉक्टर ने घुटने टेक दिए हैं। उन्होंने जनता के सामने सावर्जनिक तौर पर हाथ जोड़कर अपनी गलती स्वीकार की है।
इस पूरे विवाद की शुरुआत कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो के एक वायरल वीडियो से हुई थी। शो में बतौर मेहमान शामिल हुईं डॉक्टर सेजल पवार ने बातचीत के दौरान मेडिकल कॉलेज के दिनों का जिक्र किया था। सेजल पवार ने अस्पताल में आने वाले शवों और उनके प्राइवेट पार्ट्स को लेकर बेहद आपत्तिजनक बातें कहीं। सेजल ने शवों के अंगों के आकार का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वहां लोग पता नहीं क्या-क्या काटते हैं। इस दौरान मंच पर मौजूद प्रणीत मोरे ने भी हंसते हुए उन्हें कसाई तक कह डाला था।
कानूनी डंडा चलते ही डॉक्टर के उड़े होश
सोशल मीडिया की दुनिया में प्रणीत मोरे के शो का वीडियो जैसे ही फैला, वैसे ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक डॉक्टर से इस तरह की अभद्र भाषा की उम्मीद किसी को नहीं थी। वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए न केवल जनता ने नाराजगी जाहिर की, बल्कि महिला आयोग ने भी इस पर सख्त रुख अपनाया है। देखते ही देखते कॉमेडियन प्रणीत मोरे और डॉक्टर सेजल पवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई। जहां एक तरफ महिला आयोग ने समन जारी कर कानूनी शिकंजा कसना शुरू किया तो प्रणीत मोरे के शो में पहले भी ‘370 रुपये की बिरयानी’ वाले कमेंट पर एक शख्स की नौकरी भी चली गई है। कानूनी कार्रवाई की जद में आते ही लेडी डॉक्टर सेजल पवार के भी होश उड़ गए।
सम्बंधित ख़बरें
Actress Padmini Birthday: सिनेमा की स्टार, देश की सच्ची बेटी… भारत-चीन युद्ध में पद्मिनी का अहम योगदान
हीरो बनने चला था युवक, मोड़ पर बिगड़ा बैलेंस और सीधे खेत में जा गिरा! बिहार पुलिस ने शेयर किया वीडियो
लड़की के सामने हल्की किक, लड़के के आते ही दिखा दिया दम! मार्शल आर्ट्स का मजेदार वीडियो वायरल
मुंबई में ब्लड टेस्ट कर विदेशी महिला हुई हैरान! बोली- कॉफी ऑर्डर करने से भी आसान है भारत का सिस्टम
सार्वजनिक तौर पर हाथ जोड़कर मांगी माफी
प्रणीत मोरे के शो के बढ़ते बवाल और पुलिस केस से घबराकर डॉक्टर सेजल पवार ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर एक वीडियो जारी कर अपनी भूल स्वीकार किया है। सेजल ने बेहद भावुक होकर कहा कि वह सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद से वाकिफ हैं और समझती हैं कि लोग उनसे क्यों नाराज हैं। उनका मानना है कि जिस विषय पर उन्होंने टिप्पणी की, वह बेहद संवेदनशील था और उन्हें ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए थीं। सेजल ने साफ किया कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। सेजल ने कहा कि उनके किए का कोई स्पष्टीकरण नहीं हो सकता और इस पूरे घटनाक्रम ने उन्हें जीवन का एक बहुत बड़ा सबक सिखाया है।
यह भी पढ़ें: Actress Padmini Birthday: सिनेमा की स्टार, देश की सच्ची बेटी… भारत-चीन युद्ध में पद्मिनी का अहम योगदान
एंटरटेंमेंट के नाम पर अश्लीलता पर भड़के लोग
कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो की इस घटना ने एक बार फिर कॉमेडी और टॉक शोज़ के गिरते स्तर पर बहस छेड़ दी है। मनोरंजन के नाम पर किसी मृत व्यक्ति की गरिमा को ठेस पहुंचाना और उसका मजाक उड़ाना जनता को बिल्कुल रास नहीं आ रहा है। ग्लैमर और व्यूज की दौड़ में इस तरह की फूहड़ता पर समाज के हर वर्ग ने आपत्ति जताई है।
सिनेमा जगत से जुड़े कई कलाकारों ने भी इस वायरल वीडियो पर नाराजगी जाहिर करते हुए ऐसे शोज़ को बंद करने की मांग की है। डॉक्टर सेजल ने भले ही अब सोच-समझकर बोलने की कसम खाई हो, लेकिन स्टैंड-अप कॉमेडी विवाद ने यह साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर मर्यादा भूलने वालों को जनता कतई बर्दाश्त नहीं कर रही हैं।
