Actress Padmini Birthday: सिनेमा की स्टार, देश की सच्ची बेटी... भारत-चीन युद्ध में पद्मिनी का अहम योगदान

Actress Padmini Contribution: हिंदी फिल्म जगत की पहली साउथ इंडियन एक्ट्रेस पद्मिनी ने न केवल राज कपूर के साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, बल्कि देश के प्रति अपनी अटूट देशभक्ति की मिसाल भी पेश की।
Padmini Contribution In India China War
दिवंगत अभिनेत्री पद्मिनी (फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Actress Padmini Life Story:  हिंदी सिनेमा की दुनिया में जब भी हुस्न और बेहतरीन एक्टिंग का संगम याद किया जाता है, तो एक चेहरा सबसे पहले जिक्र में आता है। यह स्टेरी तिरुवनन्तपुरम में जनमी उस कलाकार की है, जिसने भाषाई दीवारों को तोड़कर हिंदी सिनेमा पर सदा के लिए राज किया। हम बात कर रहे हैं एवरग्रीन एक्ट्रेस पद्मिनी की, जिन्होंने अपनी जादुई आंखों और बेमिसाल डांस से दशकों तक दर्शकों को अपना दीवाना बनाए रखा। आज के दौर में बहुत कम लोग जानते हैं कि वे साउथ इंडियन की वे पहली ऐसी अभिनेत्री थीं, जिन्होंने बॉलीवुड में आकर एक नया इतिहास रच दिया था।

बात साल 1962 की है जब भारत देश पर भारत-चीन युद्ध का संकट मंडरा रहा था, तब अभिनेत्री पद्मिनी ने एक ऐसा कदम उठाया जिसकी आज भी तारीफ होती है। अभिनेत्री पद्मिनी केवल बड़े पर्दे पर ही मुख्य नायिका नहीं थीं, बल्कि असल जिंदगी में भी देश की रक्षक थीं। भारत-चीन युद्ध के टेंशन भरे माहौल के बीच वे खुद सेना के कैंपों में जाया करती थीं। वहां चीनी सरहद के पास मौजूद भारतीय जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए वे अपनी परफॉर्मेंस देती थीं। मुश्किल घड़ी में जवानों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने का यह काम उनके देशप्रेम को बयां करता है।

पद्मिनी ने राजनीति में भी आजमाई अपनी किस्मत

अभिनेत्री पद्मिनी का हुनर सिर्फ अभिनय और नृत्य तक ही सीमित नहीं रहा। पद्मिनी ने देश की सेवा के लिए राजनीति का रास्ता भी चुना। सिनेमा की दुनिया से निकलकर उन्होंने साल 1966 और 1971 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म 'मोहब्बत का पैगाम' के द्वारा डायरेक्शन की दुनिया में भी कदम रखा। काजल फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाली पद्मिनी ने साल 2006 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनकी यादें आज भी जिंदा हैं।

Padmini Contribution In India China War
दिवंगत अभिनेत्री पद्मिनी (फाइल फोटो)

शोमैन राज कपूर संग बोल्ड केमिस्ट्री दिखाकर सबको चौंकाया

अभिनेत्री पद्मिनी के फिल्मी सफर की शुरुआत बेहद दिलचस्प रही। वे अपनी बहनों ललिता और रागिनी के साथ 'त्रावणकोर सिस्टर्स' के नाम से मशहूर थीं। जब उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा, तो उनकी खूबसूरती की चर्चा हर तरफ होने लगी। दिग्गज अभिनेता राज कपूर के साथ उनकी जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।

फिल्म अभिनेता राजकपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में उनके बोल्ड और दमदार किरदार को आज भी याद किया जाता है। इसके अलावा 'जिस देश में गंगा बहती है' जैसी कल्ट क्लासिक मूवी में उनकी अदाकारी ने उन्हें उस दौर की शीर्ष एक्ट्रेस की कतार में खड़ा कर दिया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com