Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गरीब बच्चे ने खुद बिस्किट खाने से पहले कुत्ते को खिलाया, X पर वायरल हुआ इंसानियत भरा पल

Poor Child Viral Post : सड़क किनारे बैठे एक गरीब बच्चे ने जो किया, उसने सोशल मीडिया पर लोगों की आंखें नम कर दीं और इंसानियत पर भरोसा जगा दिया। बच्चे ने खुद खाने से पहले कुत्ते को बिस्किट खिलाया।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jan 29, 2026 | 02:05 PM

बच्चे की वायरल तस्वीर। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Humanity Viral Story : अक्सर जब हम सड़क किनारे बैठे गरीब बच्चों को देखते हैं, तो इंसानियत के नाते कुछ न कुछ खाने-पीने की चीज उन्हें दे देते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट ने यह दिखा दिया कि इंसानियत सिर्फ देने में नहीं, बल्कि सोच में भी होती है।

X (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल हो रही एक पोस्ट में एक गरीब बच्चे का ऐसा भावुक कर देने वाला पल सामने आया है, जिसे देखकर लोगों का दिल पसीज गया। यह बच्चा अपने पिता के कबाड़ वाले ठेले पर बैठा था और उसके पास एक कुत्ता भी मौजूद था। पोस्ट शेयर करने वाले शख्स ने बच्चे को बिस्किट इस सोच के साथ दिया कि वह खुद खा लेगा।

Yesterday on the roadside, I saw this little boy sitting on his dad’s scrap rickshaw with his cute pet dog. I bought him a packet of biscuits. He fed his dog first… and only then ate himself. A small kid but taught me a big lesson in humanity ❤️ pic.twitter.com/LAa5GqYgH6 — FoMö 🇮🇳🚩 (@FoMo4NaMo) January 27, 2026

सम्बंधित ख़बरें

WWE को नहीं छोड़ेंगे द ग्रेट खली, भारतीय दिग्गज ने AEW को दिखाया आईना, कहा- यहीं से शुरू हुआ था, यहीं रहूंगा

चैत्र नवरात्र का पहला और अष्टमी व्रत रखने वाले ये बातें कर लें नोट, बाद में पछताना न पड़े

सब्जी के ठेले के नीचे बैठकर पढ़ती दिखीं दो बेटियां, मेहनत और जज़्बे का वीडियो वायरल

पनवेल में जन्नत जुबैर और भाई आयान पर हमले की खबर से मचा हड़कंप, फैंस हुए परेशान, जानें क्या है पूरा मामला?

छोटे बच्चे ने सिखाया इंसानियत का सबक

बच्चे ने बिस्किट खुद खाने से पहले पास बैठे कुत्ते को खिला दिया। ऐसा लगा जैसे उसे अपनी भूख से ज्यादा उस बेजुबान की भूख की चिंता थी। बच्चे ने बिना कुछ कहे यह समझ लिया कि कुत्ता भी उतना ही भूखा है, जितना वह खुद।

इस छोटे से पल में एक बड़ी सीख छिपी हुई थी- दया और करुणा उम्र, पैसे या हालात की मोहताज नहीं होती। यह दृश्य बताता है कि जिनके पास कम होता है, वही अक्सर दूसरों का दर्द ज्यादा गहराई से समझते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : जोमैटो डिलीवरी बॉय को महिला ने दिए ₹160 ज्यादा, साथ में पूछा चाय-पानी, इंसानियत वाला वीडियो वायरल

बच्चों में इंसानियत ज्यादा होती है

यह पोस्ट X पर FoMo नाम के हैंडल से शेयर की गई है और तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट पर हजारों लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “बच्चों में इंसानियत ज्यादा होती है, बड़ों में यह धीरे-धीरे खत्म हो रही है।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “इम्पैथी का मतलब है बिना कहे किसी का दर्द समझना, और यह बच्चों में सबसे ज्यादा होती है।”

कई लोगों ने इस बच्चे को सीख बताया और कहा कि किसी की मदद करने के लिए जेब का भरा होना जरूरी नहीं, बल्कि दिल का बड़ा होना जरूरी है। यह छोटी-सी घटना हमें याद दिलाती है कि इंसानियत आज भी जिंदा है, बस उसे देखने की नजर चाहिए।

Poor child feeds dog before himself roadside humanity viral post x india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 29, 2026 | 02:05 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.