-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Polish Woman Shares 15 Indian Habits She Would Never Follow Abroad Viral Instagram Video
पोलैंड की महिला ने गिनाईं भारत में अपनाई गई 15 आदतें; वायरल वीडियो पर लोग बोले- ‘अब तो आधार कार्ड मिलना चाहिए’
- Written By: हितेश तिवारी
Polish Woman Viral Video : भारत में रह चुकी पोलैंड की कंटेंट क्रिएटर डोमिनिका पतालास-कालरा का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने उन 15 आदतों का जिक्र किया है जिन्हें उन्होंने भारत में खुशी-खुशी अपनाया।

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Foreigner in India : भारत की संस्कृति, मेहमाननवाजी और रोजमर्रा की जिंदगी का अनुभव करने वाले विदेशी अक्सर अपने दिलचस्प अनुभव सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। इसी कड़ी में पोलैंड की कंटेंट क्रिएटर डोमिनिका पतालास-कालरा का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।
इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो में उन्होंने उन 15 आदतों का जिक्र किया है, जिन्हें उन्होंने भारत में रहते हुए पूरी सहजता से अपनाया, लेकिन कहा कि विदेश में वे शायद ऐसा कभी नहीं करेंगी।
वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @domipatalas पर पोस्ट किया है। उनकी यह पोस्ट भारतीय जीवनशैली, सामाजिक व्यवहार और यहां की सांस्कृतिक गर्मजोशी को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करती है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सनरूफ से बाहर निकलकर जंगल का वीडियो बना रहा था शख्स, तभी झाड़ियों से छलांग लगाकर तेंदुए ने किया हमला
कार्यकर्ताओं ने दूध से धोए कांग्रेस नेता नाना पटोले के पैर, VIDEO वायरल होने के बाद शाही अंदाज पर मचा बवाल
पेड़ से रस्सियों में लटकाकर बाइक को बना दिया झूला, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल; लोग बोले- ‘ये कौन सा कीड़ा है
CCTV में कैद हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की जोरदार टक्कर से उछली बाइक; वायरल वीडियो देख दहल गए लोग
पोलैंड की महिला ने गिनाईं भारत में अपनाई गई 15 आदतें
वीडियो में डोमिनिका बताती हैं कि भारत में वे बिना ज्यादा स्वच्छता मानकों वाले स्टॉल पर भी आराम से स्ट्रीट फूड खा लेती हैं, जबकि विदेश में खाने को लेकर बेहद सतर्क रहती हैं।
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि भारत में किसी ऑटो चालक पर कुछ ही सेकंड में भरोसा कर लेती हैं, सड़क पार करते समय ट्रैफिक के बीच से निकल जाती हैं, सड़क किनारे मिलने वाली चाय का आनंद लेती हैं और कई बार गूगल मैप्स की बजाय किसी अनजान अंकल के बताए रास्ते पर ज्यादा भरोसा करती हैं।
इसके अलावा उन्होंने भारतीय शादियों में शामिल होने, पड़ोसियों का दिया खाना स्वीकार करने, अजनबियों को “भैया”, “दीदी”, “अंकल” और “आंटी” कहकर बुलाने, भीड़भाड़ वाले ऑटो और बसों में सफर करने तथा रात देर से खाना खाने जैसी कई आदतों का भी जिक्र किया। पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, “भारत के अपने अलग नियम हैं।”
ये खबर भी पढ़ें : सनरूफ से बाहर निकलकर जंगल का वीडियो बना रहा था शख्स, तभी झाड़ियों से छलांग लगाकर तेंदुए ने किया हमला
लोग बोले- ‘अब तो आधार कार्ड मिलना चाहिए’
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “अब आपको तो आधार कार्ड मिल जाना चाहिए।” दूसरे ने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि किसी विदेशी ने भारतीय संस्कृति को इतने करीब से अपनाया। वहीं कई यूजर्स ने उनके आखिरी पॉइंट, “घर पर रहते हुए भी 5 मिनट दूर होने का दावा करना”, को सबसे मजेदार बताया।
कुछ लोगों ने लिखा कि डोमिनिका अब भारतीय जीवनशैली का हिस्सा बन चुकी हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी डोमिनिका भारतीयों की मेहमाननवाजी और अपनापन की खुलकर तारीफ कर चुकी हैं, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी।
Polish woman shares 15 indian habits she would never follow abroad viral instagram video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पोलैंड की महिला ने गिनाईं भारत में अपनाई गई 15 आदतें; वायरल वीडियो पर लोग बोले- ‘अब तो आधार कार्ड मिलना चाहिए’
Aug 02, 2026 | 06:56 PMनासिक: तिरुपति और शिर्डी से क्यों पीछे है त्र्यंबकेश्वर? रिपोर्ट में सामने आईं बड़ी वजहें
Aug 02, 2026 | 06:51 PMसनरूफ से बाहर निकलकर जंगल का वीडियो बना रहा था शख्स, तभी झाड़ियों से छलांग लगाकर तेंदुए ने किया हमला
Aug 02, 2026 | 06:47 PMसाइबर ठगों का नया पैंतरा! पेंशन कार्ड का झांसा देकर 82 वर्षीय बुजुर्ग से ठगे 7.20 लाख रुपये
Aug 02, 2026 | 06:47 PMSalman Khan Alliance Promo: रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में है, अलायंस में सलमान खान का बयान सुनकर चौंके फैंस
Aug 02, 2026 | 06:38 PMसामाजिक न्याय के सभागार से ही अन्याय, 5 साल से टपक रही छत, मरम्मत के लिए 44 लाख का प्रस्ताव लंबित
Aug 02, 2026 | 06:37 PMसांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अचानक मचा बवाल! चाकू लेकर हमला करने पहुंचा युवक, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 06:35 PMवीडियो गैलरी

प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा: आधी रात को घर में घुसकर पुलिस ने किया ऐसा काम, उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 04:09 PM
चौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:11 PM
संसद में भगवा पहनना पड़ा भारी! वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज- VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:04 PM
वक्फ मुद्दे पर मौलवी बनेंगे राहुल? BJP छोड़ने के सस्पेंस के बीच शहजाद पूनावाला का विपक्ष पर तंज, देखें- VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:32 PM
खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग! आगरा कैंट RPF कांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिल गया पूरा रेलवे विभाग, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:23 PM
कुलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भड़के कश्मीरी, कैंडल मार्च निकालकर दहशतगर्दों को दी चेतावनी; देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 09:59 PM













