पेट्रोल पंप पर दिखी सुपरबाइक, 48 लाख कीमत सुनकर अंकल के उड़े होश; वीडियो वायरल
48 Lakh Bike Price : पेट्रोल पंप पर खड़ी एक सुपरबाइक की कीमत जब 48 लाख बताई गई, तो वहां मौजूद लोगों को मानो ‘440 वोल्ट’ का झटका लग गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Superbike Viral Video : भारत में सुपरबाइक्स का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। युवा वर्ग जहां इन्हें स्टेटस सिंबल और पैशन मानता है, वहीं मिडिल क्लास और बुजुर्गों के लिए इनकी कीमत किसी सपने जैसी होती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी सोच के टकराव को मजेदार अंदाज में दिखाता है।
वीडियो में एक बाइकर पेट्रोल पंप पर अपनी भारी-भरकम और अलग लुक वाली बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए रुकता है। बाइक को देखकर वहां मौजूद लोग उत्सुक हो जाते हैं और एक शख्स हिम्मत करके सवाल पूछ ही लेता है- “यह मोटर कितने की है?”
Uncle लोग जबाब सुनकर डिप्रेशन में आ गए 🤣🤣48 lakh 🤣🤣 सुनकर 😳 pic.twitter.com/k3zuwRZbog — Rajesh Beniwal (@BeniwalRajesh1) January 6, 2026
सम्बंधित ख़बरें
चीन में ट्रेलर ट्रक से टकराई वैन, एक्सप्रेसवे पर उठी आग की पलटें जिंदा जले 13 लोग, सामने आया खौफनाक- VIDEO
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
पीएम मोदी की अपील से प्रेरित होकर मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाती दिखी अमृता फडणवीस, देखें उनका डैशिंग अंदाज
बाइक की कीमत सुनकर लोग हुए हैरान
इस सवाल का जवाब जैसे ही आता है, वहां का माहौल ही बदल जाता है। बाइकर बेहद शांति से कहता है- “48 लाख की।” इतना सुनते ही पेट्रोल पंप पर खड़े लोगों के चेहरे के भाव बदल जाते हैं। कुछ पल के लिए सन्नाटा छा जाता है, मानो किसी ने अचानक हिसाब-किताब बिगाड़ दिया हो।
लोग दोबारा कन्फर्म करने लगते हैं, जैसे उन्हें अपने कानों पर यकीन ही न हो। किसी के चेहरे पर हैरानी है, तो किसी के चेहरे पर शॉक देखने को मिला। वीडियो को X यूजर राजेश बेनीवाल (@BeniwalRajesh1) ने शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है कि 48 लाख सुनकर अंकल लोग डिप्रेशन में चले गए।
ये खबर भी पढ़ें : बरनाला रेलवे स्टेशन पर इंसानियत की मिसाल, बुजुर्ग ने यात्रियों को बांटा फ्री खाना-पानी
लोगों ने कहा- बाइक इतनी महंगी कैसे
यह वीडियो 6 जनवरी को पोस्ट किया गया था और अब हजारों बार देखा जा चुका है। कमेंट सेक्शन में लोग जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अंकल सोच रहे होंगे, इतने पैसों में तो पूरी जिंदगी निकल जाए। दूसरे ने कहा कि भैया के चेहरे पर सीधे 12 बज गए। वहीं कुछ लोग अब भी यकीन नहीं कर पा रहे कि एक बाइक इतनी महंगी हो सकती है।
दरअसल, Ducati, BMW और Kawasaki जैसी विदेशी सुपरबाइक्स पर भारी इंपोर्ट ड्यूटी लगती है और इनमें हाई-पावर इंजन, कार्बन फाइबर बॉडी व रेसिंग टेक्नोलॉजी होती है। यही वजह है कि ये बाइक सवारी से ज्यादा एक लग्जरी शौक बन जाती हैं।
