Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई की बारिश में लड़कों का गजब जुगाड़! स्कूटी के साइलेंसर पर लगाया पाइप, लोग बोले- ‘एयर फिल्टर का क्या?’

Scooty Jugaad Video : मुंबई में जलभराव के बीच स्कूटी को बंद होने से बचाने के लिए कुछ युवकों ने साइलेंसर पर पाइप लगाकर अनोखा जुगाड़ किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 07, 2026 | 05:33 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Silencer Pipe Hack : बारिश के मौसम में जलभराव लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को पानी से भरी सड़कों पर सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार गहरे पानी में जाने से स्कूटी या बाइक बंद हो जाती है। ऐसे में कुछ लोग अपनी समझ और जुगाड़ से समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश करते हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़कों ने स्कूटी को पानी में चलाने के लिए अनोखा जुगाड़ किया है। उनका यह देसी आइडिया लोगों का ध्यान खींच रहा है।

स्कूटी बचाने के लिए साइलेंसर में लगाया पाइप

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी के साइलेंसर में एक लंबा पाइप फिट कर दिया गया है। पाइप का दूसरा सिरा स्कूटी पर पीछे बैठे एक लड़के ने ऊपर की ओर हाथ में पकड़ रखा है। दावा किया जा रहा है कि इस जुगाड़ का मकसद गहरे पानी में चलते समय साइलेंसर में पानी जाने से रोकना है, ताकि स्कूटी बंद न हो।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो मुंबई का बताया जा रहा है, जहां मानसून के दौरान कई इलाकों में जलभराव आम बात है। हालांकि, इस वीडियो की जगह और दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

ये खबर भी पढ़ें : स्टीयरिंग व्हील के बिना दौड़ाई कार! प्लायर से गाड़ी चलाते शख्स का VIDEO देख दंग रह गए लोग

वायरल वीडियो देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर anuwar___mazid नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 1.81 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “बढ़िया… लेकिन एयर फिल्टर का क्या?” दूसरे ने कहा, “पानी पार करने का बढ़िया तरीका है।”

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “एयर फिल्टर तो कोने में बैठकर हंस रहा होगा।” कई लोगों ने हंसने वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी, जबकि कुछ यूजर्स ने कहा कि ऐसे जुगाड़ हर स्थिति में कारगर नहीं होते और पानी भरी सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

Mumbai scooty silencer pipe jugaad waterlogging viral video social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 05:33 PM

Topics:  

  • Heavy Rains
  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.