-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Kolkata Man Does Pull Ups On Tall Lamp Post Viral Video Dangerous Stunt Social Media
45 फीट ऊंचे लैंप पोस्ट पर लटककर युवक ने लगाए पुल-अप्स, वायरल वीडियो देख लोगों ने पकड़ लिया माथा
- Written By: हितेश तिवारी
Lamp Post Stunt : कोलकाता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक ऊंचे लैंप पोस्ट पर लटककर पुल-अप्स करता नजर आ रहा है। वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है।

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Lamp Post Pull Ups Video : कोलकाता का एक हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक करीब 45 फीट ऊंचे लैंप पोस्ट के ऊपर लटककर पुल-अप्स और दूसरी बॉडीवेट एक्सरसाइज करता दिखाई दे रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि युवक ने न तो हेलमेट पहन रखा है और न ही किसी तरह का सेफ्टी हार्नेस लगाया है।
इसके बावजूद वह पूरी तरह संतुलन बनाकर आराम से एक्सरसाइज करता नजर आता है। नीचे मौजूद लोग इस पूरे नजारे का वीडियो बना रहे हैं, जबकि युवक बिना किसी डर के अपनी फिटनेस का प्रदर्शन करता दिखाई देता है। कुछ सेकंड का यह वीडियो अब इंटरनेट पर लाखों बार देखा जा चुका है।
Bro invented new ways to do pull ups 😒😒 #india #viralㅤㅤ pic.twitter.com/PfdcCIFOpX — Bhasad club (@bhasadclub) August 5, 2026
लैंप पोस्ट पर लटककर पुल-अप्स करने का वीडियो
वीडियो में लैंप पोस्ट के नीचे फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी भी खड़ी दिखाई देती है। वहां मौजूद फायर कर्मी सतर्क नजर आते हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए उन्हें मौके पर तैनात किया गया था।
हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह स्टंट प्रशासन की जानकारी में किया गया था या नहीं। यह भी स्पष्ट नहीं है कि फायर ब्रिगेड पहले से वहां मौजूद थी या बाद में एहतियात के तौर पर पहुंची। वीडियो में युवक की बेफिक्री और आत्मविश्वास ने लोगों को सबसे ज्यादा हैरान किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Rapido Bike Taxi से ऑफिस जा रही महिला के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, ₹20 लाख से ज्यादा इलाज का खर्च
संसद की सीढ़ियां चढ़ रहे थे नितिन गडकरी तभी पैर पड़ने लगे कांग्रेस के सांसद, वायरल VIDEO देख कंफ्यूज हुए लोग
अमरावती एयरपोर्ट में घुसा 10 फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू टीम ने ऐसे बचाई जान, देखें VIDEO
ऑनलाइन देखा अंतिम संस्कार… अस्थियां बहाने से भी कर दिया इनकार, कलयुगी बेटियों की हरकत देख खौला लोगों का खून
ये खबर भी पढ़ें : Rapido Bike Taxi से ऑफिस जा रही महिला के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, ₹20 लाख से ज्यादा इलाज का खर्च
वीडियो पर सुरक्षा को लेकर छिड़ गई बहस
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में युवक की तुलना एक्शन फिल्मों के हीरो से की, जबकि कुछ ने लिखा कि अब जिम में एक्सरसाइज करना पुराना फैशन हो गया है।
वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने इस स्टंट को बेहद खतरनाक बताया। उनका कहना है कि इतनी ऊंचाई पर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के एक्सरसाइज करना जानलेवा साबित हो सकता था। जरा-सी चूक या हाथ फिसलने पर बड़ा हादसा हो सकता था।
कई यूजर्स ने लोगों से ऐसे स्टंट की नकल न करने की अपील भी की। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और फिटनेस से ज्यादा सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ रहा है।
Kolkata man does pull ups on tall lamp post viral video dangerous stunt social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Monsoon Session 2026: संसद गतिरोध खत्म करने की कोशिश तेज, लगातार दूसरे दिन राहुल गांधी से मिले किरेन रिजिजू
Aug 06, 2026 | 08:01 PMराजपाल यादव पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, 16 करोड़ के कर्ज की वसूली के लिए बैंक ने संपत्तियों पर चिपकाया नोटिस
Aug 06, 2026 | 07:59 PM45 फीट ऊंचे लैंप पोस्ट पर लटककर युवक ने लगाए पुल-अप्स, वायरल वीडियो देख लोगों ने पकड़ लिया माथा
Aug 06, 2026 | 07:58 PMचंदा चोरी का खुलासा करने का इनाम! कौन हैं पवन पांडे, जिन्हें सपा ने अयोध्या से बनाया उम्मीदवार? जानें सबकुछ
Aug 06, 2026 | 07:53 PMनिर्मल पुर्जा समेत 5 पर्वतारोहियों के शव एयरलिफ्ट करके स्कार्दू लाए गए, सर्च ऑपरेशन आठवें दिन भी जारी
Aug 06, 2026 | 07:53 PMअमिताभ बच्चन ने खोला भोजपुरी फिल्मों का राज, मेकअप आर्टिस्ट के साथ की थीं दो फिल्में, KBC में सुनाया किस्सा
Aug 06, 2026 | 07:51 PMपापा सनी देओल के इशारे से ही थर्रा जाते थे करण देओल, बोले- पिटाई नहीं हुई डर के लिए इशारा ही काफी
Aug 06, 2026 | 07:48 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














