KSP Recruitment 2026: कर्नाटक पुलिस में 1600 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका
Karnataka Police Vacancy : कर्नाटक राज्य पुलिस ने आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (CAR/DAR) के 1600 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 12वीं पास उम्मीदवार 22 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें।
- Written By: हितेश तिवारी
कर्नाटक पुलिस कांस्टेबल भर्ती (फोटो - गूगल इमेज)
Karnataka Police Jobs : कर्नाटक राज्य पुलिस (KSP) ने आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (CAR/DAR) के 1600 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 22 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती राज्य की विभिन्न पुलिस इकाइयों में रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार कुल 1,600 पदों में से 1,421 पद सामान्य कर्नाटक क्षेत्र और 179 पद कल्याण कर्नाटक क्षेत्र के लिए निर्धारित किए गए हैं।
कर्नाटक पुलिस में 1600 कांस्टेबल पदों पर भर्ती
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पीयूसी (PUC), 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थी के पास आवेदन की अंतिम तिथि तक शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण होना चाहिए। जो उम्मीदवार अभी 12वीं या समकक्ष परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
पहले खाना रखा, फोटो खींची और फिर उठा ले गया! CCTV में कैद डिलीवरी बॉय की हरकत ने उड़ाए होश
इसके अलावा उम्मीदवार ने एसएसएलसी स्तर पर कन्नड़ भाषा प्रथम या द्वितीय भाषा के रूप में पढ़ी हो अथवा कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) द्वारा आयोजित कन्नड़ भाषा परीक्षा उत्तीर्ण की हो। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है।
आयु की गणना 22 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। सरकार ने पात्र अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में एकमुश्त 5 वर्ष की छूट भी प्रदान की है, जबकि पूर्व सैनिकों को सैन्य सेवा अवधि के अतिरिक्त 3 वर्ष की छूट मिलेगी।
ये खबर भी पढ़ें : छात्रों का इंतजार खत्म! CUET UG 2026 Result जारी, ऐसे करें डाउनलोड
12वीं पास उम्मीदवार 22 जुलाई 2026 तक आवेदन करें
चयन प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये और अन्य पात्र वर्गों के लिए 250 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार 24 जुलाई 2026 तक शुल्क जमा कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 37,500 रुपये से 76,100 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को केईए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा, आवश्यक जानकारी भरनी होगी, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे तथा शुल्क जमा कर आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना होगा। पुलिस सेवा में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह भर्ती एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकती है।
