न जलकर-न गलकर…अकाल मौत मर गया रावण! दहन से पहले ही टूट गई गर्दन, पटना से आया मजेदार VIDEO
Gandhi Maidan Ravan: पटना के गांधी मैदान में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले भीग गए। बारिश ने सभी पुतलों को इतना पिघला दिया कि रावण का सिर जलने से पहले ही टूटकर लटक गया।
- Written By: अभिषेक सिंह
दहन से पहले टूट गई रावण की गर्दन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Viral News: पटना के गांधी मैदान में रावण दहन समारोह की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच आसमान में काले बादल छा गए और तेज़ बारिश शुरू हो गई। आतिशबाजी से सजे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले पूरी तरह भीग गए। बारिश ने सभी पुतलों को इतना पिघला दिया कि रावण का सिर जलने से पहले ही टूटकर लटक गया।
बारिश ने रावण दहन समारोह देखने आए लोगों का उत्साह कम कर दिया। लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागते नज़र आए। विजयादशमी के अवसर पर गांधी मैदान में बड़े पैमाने पर रावण दहन समारोह आयोजित किया जाता है। हालांकि, बारिश ने सब कुछ अस्त-व्यस्त कर दिया।
देरी से आयोजित हुआ रावण दहन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को रावण दहन समारोह में शामिल हुए। बारिश के कारण यह समारोह देरी से आयोजित किया गया। क्योंकि रावण दहन समारोह की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। हालांकि बारिश के बावजूद, लोग दहन देखने के लिए उत्सुक दिखाई दिए। बारिश कम होते ही रावण दहन की तैयारियां नए सिरे से शुरू हुईं।
सम्बंधित ख़बरें
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
कावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
“तू जानता नहीं मैं कौन हूं…” केदारनाथ जा रही महिला का खच्चर वाले पर रौब, वीडियो वायरल
चलती स्कूटी पर हैंडल छोड़कर पालथी मारकर बैठा शख्स, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल
खूब वायरल हो रहा VIDEO
रावण के पुतले की टूटी हुई गर्दन वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्स पर इसका वीडियो पोस्ट करते हुए @Mukesh_Journo नाम के यूजर ने लिखा कि रावण ना इस बार जलकर मरा,ना पानी में डूबकर, इस बार गर्दन टूट जाने के चलते वक्त से पहले अकाल मौत मर गया।
रावण ना इस बार जलकर मरा,ना पानी में डूबकर, इस बार गर्दन टूट जाने से वक़्त से अकाल मौत मरा #Patna #Gandhimaidan #Bihar#rain #Ravan pic.twitter.com/BMyD99rxjW — Mukesh singh (@Mukesh_Journo) October 2, 2025
सीएम नीतीश ने किया रावण वध
बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में सूबे के सबसे ऊंचे 80 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। लेकिन यहां सीएम नीतीश कुमार के पहुंचने से पहले तेज बारिश के कारण रावण का सिर टूट गया था। जिसके चलते नीतीश कुमार को बिना सिर वाले रावण का वध करना पड़ा। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ-साथ दोनों डिप्टी सीएम भी उपस्थित रहे।
बिहार में 4-5 दिन होगी बारिश
मौसम विभाग ने बिहार सरकार को अलर्ट जारी किया है। अगले चार-पांच दिनों तक बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। अगले चार-पांच दिनों तक पूरे राज्य में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, नदियों का जलस्तर भी बढ़ने की संभावना है।
