Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, CJP का जश्न, VIDEOs देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

NEET Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर #DharmendraPradhan और #NEET ट्रेंड करने लगे। CJP ने जंतर-मंतर पर जश्न मनाया, जबकि यूजर्स ने शिक्षा सुधार की मांग भी तेज कर दी।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 25, 2026 | 10:07 PM

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़ (Image-Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Dharmendra Pradhan Resignation Memes: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का सिलसिला तेज हो गया है। X, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर हजारों यूजर्स इस फैसले पर अपनी-अपनी राय साझा कर रहे हैं। कोई इसे छात्रों के लंबे आंदोलन का नतीजा बता रहा है तो कई लोग इसे शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की दिशा में पहला कदम मान रहे हैं।

उधर, पिछले 34 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं ने मंत्री के इस्तीफे के बाद जश्न मनाया। प्रदर्शन स्थल से जश्न के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’

इस्तीफे की घोषणा के बाद CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए। लोकतंत्र में डरना नहीं, अपनी आवाज उठानी चाहिए।” उन्होंने कहा कि युवाओं का शांतिपूर्ण संघर्ष व्यर्थ नहीं गया और जो लोग कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, उन्हें अब जवाब मिल गया है।

सम्बंधित ख़बरें

विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO

प्रह्लाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री बने, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राजनाथ सिंह बोले- युवाओं की भावनाएं सर्वोपरि, शिक्षा व्यवस्था होगी पारदर्शी

Dharmendra Pradhan resigns🥳#DharmendraPradhan#NEETExamProtest#Democracy pic.twitter.com/DSwPgaz4PB — Prasann Vyas (@prasann_vyas) July 25, 2026

34 दिनों से जारी था आंदोलन

कॉकरोच जनता पार्टी कथित NEET पेपर लीक मामले को लेकर पिछले 34 दिनों से जंतर-मंतर पर धरना दे रही थी। संगठन लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा था। इस्तीफे के बाद प्रदर्शन स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और खुशी जाहिर की। इस दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Abhijit Dipke reaction in Jantar Mantar after #DharmendraPradhan resigned. pic.twitter.com/StleZAfCYJ — TA 💫 (@Tirlovesha) July 25, 2026

X पर ट्रेंड करने लगे #DharmendraPradhan और #NEET

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद X पर #DharmendraPradhan और #NEET ट्रेंड करने लगे। कई यूजर्स ने इसे छात्रों के आंदोलन की सफलता बताया, जबकि अन्य ने कहा कि अब केवल इस्तीफा नहीं, बल्कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और संरचनात्मक सुधार भी जरूरी हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है !
झुकती है दुनिया , झुकाने वाला चाहिये ।
#DharmendraPradhan#NeetExamProtest pic.twitter.com/ZevuZptnGx — Er Rahul singh yadav (@Rahulsy7) July 25, 2026

मीम्स और वायरल वीडियो की भरमार

सोशल मीडिया पर इस्तीफे को लेकर मीम्स की भी बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने फिल्मों और वेब सीरीज के लोकप्रिय डायलॉग व टेम्पलेट का इस्तेमाल करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं। खास तौर पर वेब सीरीज ‘पंचायत’ के एक चर्चित सीन पर आधारित मीम्स तेजी से वायरल हुए। वहीं, अभिजीत दीपके और CJP कार्यकर्ताओं के जश्न वाले वीडियो भी व्यापक रूप से शेयर किए जा रहे हैं।

Never underestimate the power of young voices. After 26 days, students finally got the justice they deserved. Congratulations to every student across the nation! 🇮🇳❤️#DharmendraPradhan #NEETExamProtest pic.twitter.com/TJIpiVgh56 — ★Sᴀᴀʜɪʟ ࿐ (@Tha_WolfxN) July 25, 2026

यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राजनाथ सिंह बोले- युवाओं की भावनाएं सर्वोपरि, शिक्षा व्यवस्था होगी पारदर्शी

हालांकि, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि किसी एक इस्तीफे से ज्यादा महत्वपूर्ण परीक्षा प्रणाली में स्थायी सुधार, निष्पक्ष जांच और भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना होगा।

Dharmendra pradhan resignation social media reaction cjp celebration neet protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 10:07 PM

Topics:  

  • Dharmendra Pradhan
  • NEET Paper Leak
  • Viral News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.