फ्लाइट में अंडरवियर पहनकर मचाया हंगामा, यात्री की हरकतों से दहशत में आए लोग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
Airasia Flight Chaos : वियतनाम से बैंकॉक जा रही इंटरनेशनल फ्लाइट में एक यात्री ने अंडरवियर में दौड़कर हंगामा किया, हालात बिगड़ने पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Flight Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों फ्लाइट के अंदर हंगामा करने वाले एक यात्री का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 29 जनवरी की है, जब वियतनाम के न्हा ट्रांग से बैंकॉक जा रही एक इंटरनेशनल एयरएशिया फ्लाइट में अचानक अफरा-तफरी मच गई।
उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक यात्री का व्यवहार असामान्य हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, रूसी भाषा बोलने वाला यह शख्स नशे की हालत में नजर आ रहा था और उसकी बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही थी।
Русский турист на рейсе Нячанг — Бангкок после посадки прыгнул без трапа, повредил ногу и попытался сбежать.
Не дотерпел – сильно русский дух стремился наружу из тесной оболочки самолета! pic.twitter.com/EgsDP4xzMj — FAKE OFF (@fakeofforg) January 30, 2026
सम्बंधित ख़बरें
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
बच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
ओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
अंडरवियर में दौड़ता रहा यात्री, यात्रियों में दहशत
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक उस यात्री ने अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए और कुछ ही देर में वह सिर्फ अंडरवियर में केबिन के अंदर इधर-उधर दौड़ने लगा। वह बार-बार वॉशरूम के चक्कर लगाता रहा और फिर केबिन क्रू से उसकी तीखी बहस शुरू हो गई।
हालात तब और बिगड़ गए, जब वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा और फ्लाइट का दरवाजा खोलने की मांग करने लगा। यात्रियों के मुताबिक, वह कह रहा था कि वह विमान से कूदना चाहता है, जिससे फ्लाइट के अंदर डर का माहौल बन गया।
ये खबर भी पढ़ें : मुंबई लोकल में 89 साल की बुजुर्ग महिला बेचती दिखीं मोती के कंगन, वीडियो ने जीत लिया लोगों का दिल
इमरजेंसी लैंडिंग, पुलिस ने लिया हिरासत में
स्थिति पूरी तरह बेकाबू होती देख क्रू ने यात्रियों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया। जैसे ही विमान जमीन पर उतरा, आरोपी यात्री बिना अनुमति बाहर भागने की कोशिश करने लगा, इस दौरान उसका पैर भी घायल हो गया।
एयरपोर्ट पर मौजूद थाई पुलिस ने तुरंत उसे पकड़कर हिरासत में ले लिया। फिलहाल यात्री से पूछताछ की जा रही है और यह जांच जारी है कि वह नशे में था या मानसिक रूप से अस्थिर। इस घटना ने फ्लाइट सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।
