धुरंधर फिल्म के गाने पर डांस करते नजर आए पाकिस्तानी सेना के जवान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Pakistani Soldiers Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में यूनिफॉर्म पहने लोगों को ‘धुरंधर’ फिल्म के गाने FA9LA पर डांस करते दिखाया गया है। दावा है कि ये पाकिस्तानी सैनिक हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
FA9LA Song Controversy : सरहद पार से आई एक छोटी सी वीडियो क्लिप ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। वायरल वीडियो में यूनिफॉर्म पहने चार लोग खुले मैदान में डांस करते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में FA9LA गाना बज रहा है, जो फिल्म Dhurandhar का बताया जा रहा है।
दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे लोग पाकिस्तानी सैनिक हैं। हालांकि, इस दावे की किसी आधिकारिक एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है। इसके बावजूद क्लिप तेजी से शेयर हो रही है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
Pakistan Army soldiers dancing on Dhurandar songs Paijaan 🤣🤣pic.twitter.com/BJ7ufEMZHh — Frontalforce 🇮🇳 (@FrontalForce) February 7, 2026
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
तेज आंधी में बाइक पर फंसे परिवार की शख्स ने की मदद, इंसानियत से भरा VIDEO वायरल
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
पाकिस्तानी सेनिकों ने धुरंधर के गाने पर किया डांस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर’ फिल्म को पाकिस्तान में बैन बताया गया है और इसे पाकिस्तान विरोधी फिल्म कहा जा रहा है। इससे पहले कराची से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कथित तौर पर फिल्म की पायरेटेड कॉपी बिकती दिखाई गई थी।
अब यूनिफॉर्म में डांस का यह नया वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तंज और मीम्स की बाढ़ आ गई है। कुछ यूजर्स मजाक में लिख रहे हैं कि अब सरहद पर गोलियों की जगह गाने बजेंगे, तो कुछ इसे गंभीर मुद्दा बता रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : IIT बॉम्बे के क्लासरूम में ‘डोगेश भाई’ की एंट्री, टेबल पर खड़े कुत्ते का वीडियो वायरल
कथित वीडियो ने कई लोगों को चौंकाया
फिल्म की कहानी एक भारतीय जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की साजिश को उजागर करता है। इसी वजह से इसे लेकर विवाद खड़ा हुआ था। ऐसे में यूनिफॉर्म में डांस का यह कथित वीडियो कई लोगों को चौंका रहा है।
फिलहाल यह साफ नहीं है कि वीडियो कब और कहां का है, या इसमें दिख रहे लोग सच में सैनिक हैं या नहीं। लेकिन इतना तय है कि इस क्लिप ने डिजिटल दुनिया में नई बहस छेड़ दी है-क्या कला और मनोरंजन की कोई सरहद होती है?
