- Hindi News »
- Viral »
- Pakistani Jet Collided With Pig On The Runway Before Take Off
जब सु्अर ने मार गिराया था पाक का फाइटर जेट, 400 करोड़ का हुआ था नुकसान…पायलट का हुआ था ये हाल, Watch video
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
पाकिस्तान का F-16 फाइटर जेट टेकऑफ करने से पहले ही रनवे पर एक सुअर से टकरा गया था। इस घटना में प्लेन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था जबकि पायलट की मौत हो गई।

पाकिस्तानी जेट जब भिड़ गया था सुअर से
नवभारत डिजिटल डेस्क : क्या कभी सुना है कि किसी देश का लड़ाकू विमान जानवर से टकरा गया हो। चौंक गए ना, लेकिन ऐसा हुआ है। ये लड़ाकू विमान कहीं और का नहीं बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान का ही था। पाकिस्तान का F-16 फाइटर जेट टेकऑफ करने से पहले ही रनवे पर एक सुअर से टकरा गया था। घटना में प्लेन का अगला हिस्सा बुरी तरह से नष्ट हो गया था। यहीं नहीं घटना में पायलट की भी जान चली गई थी।
पाकिस्तान ने 80 के दशक में F-16 लड़ाकू विमान अमेरिका से खरीदा था। इस फाइटर जेट की गिनती आधुनिक तकनीक से बने प्लेन में होती है। हालांकि आज हम आपको इसी फाइटर जेट से जुड़ा किस्सा सुनाने जा रहे हैं। दरअसल 80 के दशक में पाकिस्तान एयर फोर्स में शामिल इस विमान के साथ ऐसा हादसा हुआ जिसने पाकिस्तान को शर्मसार कर दिया था।
रनवे पर F-16 विमान की सुअर से टक्कर
घटना वर्ष 1987 की है। अंग्रेजी वेबसाइट ‘द लॉस एंजिलिस टाइम्स’ की प्रकाशित रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि पाकिस्तान एयरफोर्स का एक F-16 विमान रनवे पर सुअर से टकराकर नष्ट हो गया था। 400 करोड़ कीमत के फाइटर प्लेन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने से पाकिस्तानी एयरफोर्स से लेकर पूरे मंत्रालय में हड़कंप मच गया था। पाकिस्तान के तत्कालीन रक्षा मंत्री राणा नईम महमूद खान ने घटना की जानकारी पार्लियामेंट में भी दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
IITian की एक सलाह ने छेड़ दी बहस, बोला- जहां कंपनी खुद को परिवार कहे, वहां नौकरी मत करो
बस रोकने के लिए चलती बस के सामने जा खड़ा हुआ युवक, अगले ही पल लगी जोरदार टक्कर; वीडियो देख सहमे लोग
पड़ोसी की बालकनी में झांकने के लिए जान जोखिम में डाल बैठा शख्स! वीडियो देख भड़के लोग
कार्डबोर्ड से बना डाली वॉशिंग मशीन! नाइजीरियाई युवक का कमाल देख दंग रह गए लोग
पायलट की चली गई थी जान
पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर रनवे पर उड़ान भरने से पहले ही यह घटना हुई थी। बताया जाता है कि हादसा तब हुआ जब पायलट रात में अभ्यास के दौरान F-16 फाइटर प्लेन टेकऑफ करने वाला था। इसी दौरान रनवे पर आवारा सुअर कहीं से आ गया और प्लेन टेकऑफ करने से पहले रनवे पर दौड़ते समय ही उससे टकरा गया। इससे जेट का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के साथ उसमें आग लग गई थी। सुअर के टकराते ही पायलट विमान से एग्जिट हो जाता है लेकिन गहरी चोट लगने के कराण उसकी मौत हो जाती है।
Operation Sindoor से बौखलाया पाकिस्तान, पुंछ में की ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 लोगों की मौत…कई घायल
पाकिस्तान की हुई थी किरकिरी
पाकिस्तानी फाइटर प्लेन के रनवे पर उड़ान भरने के दौरान एक सुअर से टकराकर ध्वस्त होने पर पाक की जमकर किरकिरी हुई थी। घटना के बाद प्रशासन ने सरगोधा एयरबेस के आसपास घूमने वाले करीब 400 सुअरों को मार दिया गया था। सोशल मीडिया पर F-16 विमान के साथ हुई घटना का आज भी लोग मजाक उड़ाते दिखते हैं।
Pakistani jet collided with pig on the runway before take off
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पहली ट्रॉफी के लिए 18 साल इंतजार तो 12 महीने में मिली दूसरी…तस्वीरों में देखें कैसे RCB ने GT को दी मात
Jun 01, 2026 | 12:35 AMAaj Ka Rashifal 1 June 2026: जून के पहले दिन चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए सोमवार का अपना भाग्यफल
Jun 01, 2026 | 12:15 AMवो 5 फैक्टर, जिसने आरसीबी को बनाया लगातार दूसरी बार चैंपियन…कप्तान पाटीदार ने आगे रहकर की अगुवाई
Jun 01, 2026 | 12:11 AMरजत पाटीदार अब बन गए दिग्गज कप्तान, IPL 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के बाद की धोनी-रोहित के क्लब में एंट्री
Jun 01, 2026 | 12:08 AMRCB wins IPL 2026: बेंगलुरु की लगातार दूसरी खिताबी जीत, जानिए ‘Ee Sala Cup Namdu’ का पूरा सच
May 31, 2026 | 11:55 PMRCB Vs GT Memes: फाइनल में कोहली का शो, फिर शुरू हुआ मीम्स का तूफान…देखें सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स
May 31, 2026 | 11:49 PMRCB बनी IPL 2026 की चैंपियन, फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब पर जमाया कब्जा
May 31, 2026 | 11:27 PMवीडियो गैलरी

Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM













