ऊटी में जमाने वाली ठंड: तापमान माइनस में पहुंचा, हरी वादियों पर बिछी बर्फ की चादर
Ooty Cold Wave : ऊटी में तापमान माइनस में पहुंचने से हरे मैदानों पर बर्फ जम गई है। कड़ाके की ठंड के बीच सैलानी इस दुर्लभ नजारे को देखने उमड़ पड़े जबकि प्रशासन ने सुरक्षा के चलते कई इलाकों में रोका।
- Written By: हितेश तिवारी
ऊटी में हो रही बर्फबारी की तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)
Ooty Temperature Minus : दक्षिण भारत के मशहूर हिल स्टेशन ऊटी में इस बार सर्दी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नीलगिरी जिले के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है, जिससे हरे-भरे घास के मैदानों पर बर्फ की सफेद परत जम गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऊटी के थलाईकुंडा इलाके में तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जबकि आसपास के इलाकों में भी पारा माइनस 0.1 डिग्री के करीब पहुंच गया। बीते 10 दिनों से जारी इस ठंड के कारण जिले के कई हिस्सों में पाला पड़ रहा है, जिससे पूरा इलाका किसी विंटर वंडरलैंड जैसा नजर आने लगा है।
Frost sends shivers down the spine in Nilgiris. this scene in Parsons Valey, Ooty. pic.twitter.com/LLzWObIlTd — Kishore Chandran (@tweetKishorec) December 23, 2025
सम्बंधित ख़बरें
सोशल मीडिया से डरकर आया विदेशी युवक, भारत पहुंचते ही बदल गई सोच, बोला- असली इंडिया कुछ और है
आम तोड़ने चढ़ा युवक, पूरा पेड़ ही उखड़ गया! कैमरे में कैद हुआ मजेदार वीडियो वायरल
इंडिगो एयर होस्टेस ने पति को फ्लाइट में दिया सरप्राइज, वीडियो पर 24 घंटे में 2.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज
चलती ट्रेन में महिलाओं से बदसलूकी, विरोध करने पर युवक ने जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल
ऊटी में इस बार सर्दी ने सारे रिकॉर्ड तोड़े
ऊटी गवर्नमेंट बॉटनिकल गार्डन, कांथल और थलाईकुंडा-एवलांच मार्ग जैसे इलाकों में सुबह के समय घास और गाड़ियों पर जमी बर्फ साफ देखी जा सकती है। इस दुर्लभ नजारे को देखने के लिए तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक से बड़ी संख्या में पर्यटक ऊटी पहुंच रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद सैलानियों का उत्साह कम नहीं हुआ है।
कई पर्यटक बर्फ के साथ खेलते और तस्वीरें खिंचवाते नजर आए। स्थानीय निवासी कृतिका ने बताया कि उन्होंने पिछले चार सालों में ऐसा पाला कभी नहीं देखा। वहीं एक पर्यटक ने कहा कि सुबह 5 बजे निकलते समय तापमान इतना कम था कि हाथ-पैर सुन्न हो रहे थे, लेकिन नजारा बेहद खूबसूरत था।
ये खबर भी पढ़ें : दिल्ली की जहरीली हवा से ऐसे बच रही अमेरिकी महिला, घर के अंदर-बाहर AQI दिखाकर बताया बचने का तरीका
पर्यटकों को कई व्यू-पॉइंट्स पर जाने से रोका
सोशल मीडिया पर ऊटी की ठंडी सुबह के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि विशेषज्ञों ने साफ किया है कि यह बर्फबारी नहीं बल्कि पाला है, जो जमीन पर मौजूद नमी के जमने से बनता है।
बढ़ती ठंड और फिसलन को देखते हुए तमिलनाडु वन विभाग ने कामराज सागर बांध और कुछ मैदानी इलाकों में पर्यटकों की एंट्री पर रोक लगा दी है। देर रात और तड़के सुबह आने वाले पर्यटकों को कई व्यू-पॉइंट्स पर जाने से भी रोका गया है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
