- Hindi News »
- Viral »
- Old Man Unable To Walk Without Stick Shows Amazing Dance Moves
गाने की धुन सुनते ही लाठी फेंक जबरदस्त डांस करने लगा बुजुर्ग, Video देख युवा भी रह गए दंग
- Written By: काजल चोपड़े
हाल ही में आईपीएस ऑफिसर रुपिन शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है।

नई दिल्ली, सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर कुछ मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते है। लोगों को भी ऐसे वीडियो काफी पसंद आते है। सोशल मीडिया पर कभी डांस (Dancing Video) करते हुए तो कभी कुछ खतरनाक करतब दिखाते हुए वीडियो तेजी से वायरल होते है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग (Old Man Dancing Video) का जबरदस्त डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। ये बुजुर्ग इतना जबरदस्त डांस कर रहा है, जिसे देख अच्छे अच्छे लोग शर्मा जाएं।
हाल ही में आईपीएस ऑफिसर रुपिन शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स सब कुछ भूल कर अपनी ही मस्ती में डांस कर रहा है। बुजुर्ग के दोनों हाथों में स्टिक दिखाई दे रही है। इसका मतलब इस बुजुर्ग को चलने के लिए सहारे की जरुरत होती है। लेकिन, जैसे ही उसने संगीत की धुन सुनी, वह सब कुछ भूल कर जबरदस्त डांस करने लगा।
सम्बंधित ख़बरें
मंच पर खुलेआम डकैत को बताया दोस्त, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप, सरकार पर उठे सवाल, VIDEO वायरल
कल तक घरों में करती थीं झाड़ू-पोछा, अब बनीं मंत्री, ₹2500 कमाने वाली कलिता की कहानी सुन भर आएंगी आंखें- VIDEO
बेबी कैरियर में बेटी को लेकर डांस करता दिखा पिता, क्यूट वीडियो ने जीता लोगों का दिल
टिकट होने के बावजूद TTE ने पकड़ा यात्री का कॉलर! वायरल वीडियो पर भड़के लोग, कार्रवाई की मांग
सुप्रभात?? Give me some sunshine
Give me some rain☺️☺️??? ज़िंदा रहना एक बात है
ज़िन्दगी जीना अलग..??@hvgoenka@ipsvijrk@arunbothra pic.twitter.com/yxVmbS38X9 — Rupin Sharma (@rupin1992) February 11, 2022
इतना ही नहीं बुजुर्ग ने डांस करते हुए अपनी स्टिक भी फेंक दी। इसके बाद बुजुर्ग एक से बढ़कर एक ऐसे डांस मूव्स दिखाए कि हर कोई खुश हो गया। इतना ही नहीं बुजुर्ग को बिंदास डांस करते देख उसकी पार्टनर भी उसके साथ डांस करने लगी।
बता दें कि, यह वीडियो काफी पुराना है। इस वीडियो को अब फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ के गाने के साथ मिक्स करके शेयर किया गया है। आईपीएस ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘जिंदा रहना एक बात है और जिंदगी जीना अलग।’ अब सोशल मीडिया पर इस बुजुर्ग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों को बुजुर्ग का यह अंदाज़ काही पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया। एक शख्स ने लिखा कि असली जिंदगी यही है। वहीं कुछ ने लिखा कि लाइफ में ऐसी ही बेफिक्री चाहिए।
Old man unable to walk without stick shows amazing dance moves
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP Weather Update: नौतपा के आखिरी दिन भी बदला रहेगा मौसम, 45 जिलों में बारिश-आंधी और ओलावृष्टि के आसार
Jun 02, 2026 | 07:23 AMDrishyam 3 Collection:दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, Mohanlal की फिल्म ने 12वें दिन कमाए इतने करोड़
Jun 02, 2026 | 07:19 AMनवभारत विशेष: क्या नेपाल दूसरा ‘पाकिस्तान’ बन रहा है ?, भारत की जमीन पर कब्जे का दावा
Jun 02, 2026 | 07:19 AMMaharashtra Ladki Bahin Yojana: लाभार्थियों की संख्या को लेकर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार को घेरा
Jun 02, 2026 | 07:14 AMSonakshi Sinha Birthday: फैशन स्टूडेंट से बॉलीवुड स्टार तक का सफर, सोनाक्षी सिन्हा ऐसे लिखी सफलता की नई कहानी
Jun 02, 2026 | 07:10 AMसावधान! न कोई UPI पिन डाला न आया OTP, फिर भी मेडिकल कर्मी के खाते से साफ हुए 1.78 लाख
Jun 02, 2026 | 07:04 AMFrench Open Controversy: महिला अंपायर पर अभद्र टिप्पणी कर फंसा ये खिलाड़ी, लगा लाखों का जुर्माना
Jun 02, 2026 | 07:04 AMवीडियो गैलरी

मंच पर खुलेआम डकैत को बताया दोस्त, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप, सरकार पर उठे सवाल, VIDEO वायरल
Jun 01, 2026 | 11:24 PM
कल तक घरों में करती थीं झाड़ू-पोछा, अब बनीं मंत्री, ₹2500 कमाने वाली कलिता की कहानी सुन भर आएंगी आंखें- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:10 PM
क्यों वायरल हो रहा है ‘कचौड़ी गली’? जानें इस फोक सॉन्ग का राज- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:05 PM
इंजीनियरिंग छोड़, वर्दी को चुना, जानें कौन हैं IPS राजीव कृष्ण? जो बनें उत्तर प्रदेश के नए DGP
Jun 01, 2026 | 10:06 PM
कालापानी, लिपुलेख के बीच PM बालेन शाह का विवादित बयान! क्या है ‘दसगजा’ बॉर्डर का पूरा गणित? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:34 PM
India-ओमान के बीच CEPA समझौता से अब किसे होगा ज्यादा फायदा? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:01 PM












