French Open Controversy: महिला अंपायर पर अभद्र टिप्पणी कर फंसा ये खिलाड़ी, लगा लाखों का जुर्माना

French Open 2026 के दौरान पराग्वे के टेनिस खिलाड़ी को विवादित टिप्पणी करना भारी पड़ गया। फिर मामने ने जैसे ही तूल पकड़ा तो टूर्मामेंट के आयोजकों ने सक्त कार्यवाही करते हुए प्लेयर पर जुर्माना ठोक डाला।
French Open 2026: Player Lands in Trouble for Making Indecent Remarks Against Female Umpire; Fined Hundreds of Thousands Amidst Massive Uproar
एडोल्फो वैलेजो (फोटो- IANS)
Published on
Updated on

Adolfo Vallejo Fine French Open 2026: रोलैंड गैरोस 2026 के दौरान पराग्वे के टेनिस खिलाड़ी एडोल्फो डेनियल वैलेजो विवादों में आ गए हैं। दूसरे दौर में हार के बाद महिला अंपायर को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में उन पर 65,000 डॉलर का भारी जुर्माना लगाया गया है। इस घटना के बाद टेनिस जगत में उनकी आलोचना हो रही है और टूर्नामेंट आयोजकों के फैसले की भी खूब चर्चा हो रही है।

अब हो रही जमकर आलोचना

22 वर्षीय वर्ल्ड नंबर 71 खिलाड़ी को ब्राजील की चेयर अंपायर एना कारवाल्हो पर सवाल उठाने के बाद आलोचना का सामना करना पड़ा। यह घटना फ्रेंच टीनेजर मोइज कौमे से उनकी हार के बाद हुई। वैलेजो ने कहा कि कारवाल्हो घरेलू दर्शकों के समर्थन से बने माहौल को संभालने के लिए बहुत कमजोर थीं। उन्होंने सुझाव दिया कि इतने अहम मैच का संचालन किसी पुरुष को करना चाहिए था।

इस तरह के मैच पुरुष अंपायर को संभालने चाहिए- डेनियल वैलेजो

हार के बाद वैलेजो ने कहा था, "इस तरह के मैच को एक पुरुष अंपायर को संभालना चाहिए। महिला अंपायर के लिए ऐसे माहौल को कंट्रोल करना बहुत मुश्किल होता है।" फ्रेंच ओपन के आयोजकों ने इन कमेंट्स की कड़ी निंदा करते हुए इसे 'अस्वीकार्य' बताया और कहा कि वे "सभी लिंग-भेद वाले कमेंट्स की कड़ी निंदा करते हैं।" टूर्नामेंट डायरेक्टर एमेली मौरेस्मो ने पुष्टि की है कि वैलेजो पर ग्रैंड स्लैम के इतिहास में सबसे बड़े जुर्मानों में से एक लगाया गया है। मौरेस्मो ने कहा, "यह उनकी प्राइज मनी का लगभग आधा है। हम एक टूर्नामेंट के तौर पर स्वीकार नहीं करते। इस मैदान में इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।"

बाद में मांगी माफी

अनुशासनात्मक कार्रवाई की घोषणा के बाद, वैलेजो ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैं अंपायर्स और उनके काम का सम्मान करता हूं। पांच घंटे की लड़ाई के बाद, मैं बहुत ज्यादा जोश में था और कई तरह की भावनाएं महसूस कर रहा था। मैं माफी मांगता हूं।"

जो खिलाड़ी पुरुषों के सिंगल्स ड्रॉ के दूसरे राउंड तक पहुंचते हैं, उन्हें प्राइज मनी के तौर पर 1,51,000 डॉलर मिलते हैं। इसका मतलब है कि यह जुर्माना इस साल के टूर्नामेंट से वैलेजो की कमाई का लगभग आधा है।

उल्लेखनीय है कि ग्रैंड स्लैम के नियमों के अनुसार, खिलाड़ियों पर खेल भावना के विपरीत व्यवहार के लिए 1,00,000 डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इस विवाद ने वैलेजो के रोलैंड गैरोस अभियान पर ग्रहण लगा दिया, जो दूसरे दौर में फ्रांस के उभरते सितारे मोइस कौमे के खिलाफ समाप्त हो गया।

IANS इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com