Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NIOS Recruitment 2026: 34 ग्रुप A, B और C पदों पर भर्ती, बिना आवेदन शुल्क ऐसे करें आवेदन

NIOS Group B Vacancy : राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने ग्रुप A, B और C के 34 पदों पर डेपुटेशन के आधार पर भर्ती निकाली। आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है और चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 06, 2026 | 08:57 PM

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

NIOS Group A Recruitment : राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने ग्रुप ‘A’, ‘B’ और ‘C’ के कुल 34 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति एनआईओएस मुख्यालय, नोएडा या देशभर में स्थित 20 क्षेत्रीय केंद्रों में की जा सकती है। संस्थान की आवश्यकता के अनुसार उम्मीदवारों की तैनाती देश के किसी भी हिस्से में की जा सकती है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

NIOS ने 34 पदों पर डेपुटेशन भर्ती निकाली

इस भर्ती अभियान के तहत सहायक निदेशक (शैक्षणिक) के 3, अकादमिक अधिकारी (हिंदी) का 1, लाइब्रेरियन का 1, सेक्शन ऑफिसर के 14, सहायक ऑडिट अधिकारी का 1 और असिस्टेंट के 14 पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार सातवें वेतन आयोग के तहत लेवल-4 से लेकर लेवल-11 तक का वेतन मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

UP Home Guard DV-PST Admit Card 2026 जारी, 41,424 पदों के लिए 13 जुलाई से होगा फिजिकल टेस्ट

RBI में यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती, मिलेगा 1.5 लाख रुपये स्टाइपेंड; बिना परीक्षा ऐसे करें आवेदन

DU में एक वर्षीय पोस्टग्रेजुएट कोर्स के लिए आवेदन शुरू, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई और क्या है पूरी प्रक्रिया

UP Anganwadi Recruitment 2026: यूपी के 13 जिलों में 2,827 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाए

सबसे अधिक वेतन सहायक निदेशक पद के लिए 67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। विभिन्न पदों के लिए 12वीं पास से लेकर मास्टर डिग्री, लाइब्रेरी साइंस, लेखा, वाणिज्य और संबंधित क्षेत्र में अनुभव जैसी शैक्षणिक योग्यताएं तय की गई हैं। यह भर्ती मुख्य रूप से सरकारी या स्वायत्त संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए डेपुटेशन के आधार पर आयोजित की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : UP Home Guard DV-PST Admit Card 2026 जारी, 41,424 पदों के लिए 13 जुलाई से होगा फिजिकल टेस्ट

वेतन 67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये प्रतिमाह

भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद पात्र उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। केवल न्यूनतम योग्यता पूरी करने से इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने का अधिकार नहीं मिलेगा। सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष निर्धारित की गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर स्पीड पोस्ट से भेजनी होगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि रोजगार समाचार (Employment News) में विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 30 दिन तक रहेगी, जबकि हार्ड कॉपी आवेदन के सात दिनों के भीतर एनआईओएस कार्यालय में पहुंचना अनिवार्य होगा।

Nios group a b c recruitment 2026 34 posts deputation eligibility salary application process last date

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2026 | 08:57 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News
  • Goverment Job
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.