Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारतीय शादी में पानीपुरी खाते हुए नाइजीरियाई महिला का वीडियो वायरल, देसी अंदाज ने जीता लोगों का दिल

Nigerian Woman Tries Indian Food एक नाइजीरियाई महिला का भारतीय शादी में साड़ी पहनकर पानीपुरी खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे भारतीय यूजर्स का खूब प्यार मिल रहा है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Dec 13, 2025 | 06:14 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीननशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pani Puri Viral Video : सोशल मीडिया पर एक नाइजीरियाई महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक भारतीय शादी में बड़े चाव से पानीपुरी का आनंद लेती नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम यूजर Chef Braakman ने यह वीडियो शेयर किया है। क्लिप में वह पारंपरिक भारतीय साड़ी पहने दिखाई देती हैं और पानीपुरी खाते समय उनके चेहरे की खुशी साफ झलकती है।

जैसे ही वह पानीपुरी का पहला निवाला लेती हैं, आंखें बंद कर स्वाद का आनंद लेती हैं और फिर बैकग्राउंड में बज रहे गाने पर हल्का-सा डांस भी करती हैं। उनका यह देसी अंदाज़ इंटरनेट यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।

नाइजीरियाई महिला ने भारतीय खाने का तुत्फ उठाया

वीडियो के कैप्शन में Chef Braakman ने भारत में अपने खाने के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने लिखा, “भारत में खाते-खाते सफर कर रही हूं। 2 तारीख को मुंबई पहुंचते ही मैंने चिकन बिरयानी खाई और उसके बाद से खुशी-खुशी शाकाहारी खाना खा रही हूं। मेरा पेट भी इसे खूब पसंद कर रहा है।

दिल्ली में बाद में फिर से नॉनवेज ट्राय करूंगी ताकि खाने का अनुभव संतुलित रहे। फिलहाल मुझे सिर्फ पानीपुरी चाहिए।” उनके इस मजेदार और ईमानदार कैप्शन ने भी लोगों का दिल जीत लिया और वीडियो को और ज्यादा पसंद किया जाने लगा।

ये खबर भी पढ़ें : मां के अचानक निधन ने बदल दी जिंदगी, कनाडा छोड़ भारत लौटने का लिया फैसला; NRI ने बताई भावुक कहानी

लोगों ने कमेंट कर की तारीफ

इस वायरल वीडियो के सामने आते ही कमेंट सेक्शन प्यार और तारीफों से भर गया। खासतौर पर भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एक यूजर ने लिखा, “आप पर साड़ी बहुत खूबसूरत लग रही है, उम्मीद है आपको भारत की मेहमाननवाजी और संस्कृति पसंद आएगी।”

वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “अच्छा लगा कि आप हमारा लोकल खाना ट्राय कर रही हैं।” कई लोगों ने यह भी लिखा कि उनके चेहरे की खुशी देखकर साफ लगता है कि पानीपुरी सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की पसंद बन सकती है। कुल मिलाकर यह वीडियो भारतीय खाने और संस्कृति की उस खास ताकत को दिखाता है, जो लोगों को दिल से जोड़ देती है।

Nigerian woman pani puri indian wedding viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 13, 2025 | 06:14 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.