मुंबई लोकल में पानी से भरा गिलास लेकर चढ़ा युवक, भीड़ के बीच पूरा किया हैरान कर देने वाला चैलेंज

Mumbai Local Water Glass Challenge : मुंबई लोकल की भारी भीड़ के बीच एक कंटेंट क्रिएटर ने पानी से भरा गिलास लेकर सफर करने का अनोखा चैलेंज पूरा किया। यह देख लोगों ने युवक के साथ कैमरामैन की भी तारीफ की।
A content creator successfully completed a Mumbai local train challenge by carrying a full glass of water through a crowded journey without spilling it.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Local Viral Video : मुंबई लोकल ट्रेन की भीड़ किसी से छिपी नहीं है। रोजाना लाखों लोग इन ट्रेनों में सफर करते हैं और कई बार इतनी भीड़ होती है कि खड़े रहने की जगह तक नहीं मिलती। ऐसे में अगर किसी को पानी से भरा गिलास हाथ में देकर भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेन में सफर करने को कहा जाए, तो शायद ज्यादातर लोग इसे नामुमकिन मानेंगे।

लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। कंटेंट क्रिएटर प्रणय जोशी ने मुंबई लोकल में पानी से भरे गिलास के साथ सफर करने का चैलेंज लिया और उसे सफलतापूर्वक पूरा भी कर दिखाया।

मुंबई लोकल की भीड़ में युवक ने किया अनोखा चैलेंज

वीडियो की शुरुआत मुंबई के एक रेलवे स्टेशन से होती है, जहां प्रणय अपने हाथ में पानी से भरा गिलास लेकर खड़े नजर आते हैं। इसके बाद वह चर्चगेट से विरार जाने वाली लोकल ट्रेन में सवार होते हैं। ट्रेन के अंदर मौजूद यात्रियों से वह पूछते हैं कि क्या यह चैलेंज पूरा हो पाएगा।

अधिकांश लोग मानते हैं कि भीड़ और धक्कामुक्की के बीच गिलास का पानी गिरना तय है। सफर के दौरान कई स्टेशन आते हैं और हर बार यात्रियों की भीड़ ट्रेन में चढ़ती-उतरती है, जिससे प्रणय के लिए गिलास संभालना और भी मुश्किल हो जाता है। इसके बावजूद वह पूरे सफर में पानी को गिरने से बचाने में सफल रहते हैं।

लोगों ने कंटेंट क्रिएयटर की जमकर तारीफ की

वीडियो के अंत में जब गिलास लगभग पूरा भरा हुआ दिखाई देता है, तो सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह जाते हैं। हालांकि वीडियो देखने वालों का ध्यान सिर्फ चैलेंज पर ही नहीं गया, बल्कि कैमरामैन की मेहनत पर भी गया।

कई लोगों ने कमेंट कर कहा कि भीड़भाड़ वाली लोकल में प्रणय के साथ-साथ कैमरामैन ने भी शानदार काम किया है। तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसे मुंबई लोकल की भीड़ के बीच धैर्य, संतुलन और एकाग्रता का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com