दिल्ली की पराठे वाली गली पहुंचीं ब्रिटिश कंटेंट क्रिएटर, बोलीं- ‘भारत का खाना और सफाई दोनों ने किया प्रभावित’

British Influencer in India : यॉर्क की रहने वाली कंटेंट क्रिएटर क्लोई जेड ने दिल्ली की मशहूर पराठे वाली गली का दौरा किया। भारतीय स्ट्रीट फूड चखने के बाद उन्होंने स्वाद के साथ साफ-सफाई की भी तारीफ की।
British content creator Chloe Jade praised Delhi’s street food and hygiene after visiting the famous Paranthe Wali Gali.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Delhi Food Vlog : भारत का स्ट्रीट फूड दुनियाभर में अपनी खास पहचान रखता है और अब एक ब्रिटिश कंटेंट क्रिएटर का अनुभव भी इसकी लोकप्रियता को और बढ़ा रहा है। इंग्लैंड के यॉर्क शहर की रहने वाली क्लोई जेड हाल ही में दिल्ली की मशहूर पराठे वाली गली पहुंचीं, जहां उन्होंने स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखा और अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया।

वीडियो की शुरुआत में क्लोई मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि उन्हें आज तक कभी फूड पॉइजनिंग नहीं हुई और अब वह देखना चाहती हैं कि भारत में वह कितनी आसानी से सर्वाइव कर पाती हैं। इसके बाद वह पुरानी दिल्ली की गलियों में निकल पड़ती हैं और वहां के प्रसिद्ध खाने का स्वाद लेना शुरू करती हैं।

ब्रिटिश कंटेंट क्रिएटर को पसंद आया दिल्ली का स्वाद

अपने फूड टूर के दौरान क्लोई ने सबसे पहले पराठे वाली गली में एक दुकान पर लेमन पोटेटो पराठा ऑर्डर किया। दुकानदार की सलाह पर चुने गए इस पराठे का स्वाद उन्हें काफी पसंद आया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली की प्रसिद्ध मिठाई ‘दौलत की चाट’ यानी रबड़ी का स्वाद लिया और फिर दही भल्ले भी खाए।

क्लोई ने बताया कि इन सभी व्यंजनों का स्वाद शानदार था और उन्हें खाने का अनुभव बेहद यादगार लगा। उन्होंने यह भी कहा कि खाने की कीमतें उचित थीं और उन्हें लगभग 250 से 300 रुपये के बीच अच्छा भोजन मिल गया। वीडियो में वह अलग-अलग दुकानों और वहां की चहल-पहल को भी दिखाती नजर आती हैं।

ब्रिटिश कंटेंट क्रिएटर ने की स्वाद और सफाई की तारीफ

सबसे खास बात यह रही कि क्लोई ने भारतीय स्ट्रीट फूड के साथ-साथ वहां की साफ-सफाई की भी खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर उन्होंने खाना खाया, वहां स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा गया था। क्लोई ने यह भी कहा कि जो लोग भारत को लेकर नकारात्मक राय रखते हैं, उन्हें यहां आकर खुद अनुभव करना चाहिए।

उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई विदेशी यूजर्स ने कमेंट कर कहा कि वे भी अगली बार भारत आने पर पराठे वाली गली जरूर जाएंगे, जबकि भारतीय यूजर्स ने क्लोई की ईमानदार समीक्षा की सराहना की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com