फेरारी से टकराने से बाल-बाल बचा स्कूटर सवार, लोगों ने कहा- ‘भाई के पैरों ने 7 पीढ़ियों का कर्ज बचा लिया’

Ferrari Scooter Viral Video : हैदराबाद में एक स्कूटर सवार करोड़ों रुपये की फेरारी कार से टकराने से बाल-बाल बच गया। उसकी फुर्ती और तेज रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
A Hyderabad scooter rider avoided a last-second collision with a Ferrari, earning praise and jokes across social media.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ferrari Scooter Reflexes : हैदराबाद की एक सड़क पर हुई घटना का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लाल रंग की लग्जरी फेरारी कार और उसके पीछे चल रहा एक स्कूटर सवार नजर आता है। पहली नजर में यह एक सामान्य ट्रैफिक वीडियो लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में ऐसा दृश्य सामने आता है जिसने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

बताया जा रहा है कि स्कूटर चालक को लगा कि फेरारी आगे जाकर बाईं ओर मुड़ने वाली है, इसलिए उसने अपनी रफ्तार थोड़ी बढ़ा ली। हालांकि अगले ही पल स्थिति पूरी तरह बदल गई और वह एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गया।

फेरारी से टक्कराते बचा स्कूटर सवार

वीडियो में देखा जा सकता है कि फेरारी ने अचानक अपनी गति काफी कम कर दी। लग्जरी स्पोर्ट्स कार के अप्रत्याशित ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा स्कूटर सवार घबरा गया। टक्कर से बचने के लिए उसने तुरंत ब्रेक लगाए और स्कूटर को नियंत्रित करने के लिए दोनों पैर जमीन पर टिकाकर पूरी ताकत से वाहन को रोकने की कोशिश की।

उसकी फुर्ती और संतुलन ने काम कर दिया और स्कूटर फेरारी से कुछ इंच पहले ही रुक गया। अगर वह थोड़ी भी देर करता, तो महंगी सुपरकार से टक्कर होना तय माना जा रहा था। इस घटना ने न केवल लोगों को हैरान किया, बल्कि सड़क पर सतर्कता की अहमियत भी याद दिलाई।

लोगों ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने मजाक करते हुए लिखा कि स्कूटर सवार के पैरों ने उसे और उसके पूरे परिवार को भारी कर्ज से बचा लिया। कुछ लोगों ने इसे "असली ABS सिस्टम" बताया, जबकि कई यूजर्स ने उसके रिफ्लेक्स और समझदारी की तारीफ की।

वहीं, कई लोगों ने इस घटना को सड़क सुरक्षा से जोड़ते हुए कहा कि सुपरकार्स के पीछे हमेशा सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए। विशेषज्ञों का भी मानना है कि फेरारी जैसी हाई-परफॉर्मेंस कारों के ब्रेक बेहद शक्तिशाली होते हैं, इसलिए उनके पीछे चल रहे वाहनों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए। यह वायरल वीडियो मनोरंजन के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण सड़क सुरक्षा संदेश भी दे रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com