मराठी बोलो वरना UP वापस जाओ...मुंबई लोकल में भाषा पर भिड़ीं महिलाएं, VIDEO हुआ वायरल

Mumbai Train Women Fight Video: मुंबई लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में मराठी भाषा को लेकर दो महिलाओं के बीच तीखी बहस हो गई। एक महिला द्वारा मराठी बोलो वरना UP जाओ कहे जाने के बाद विवाद बढ़ गया।
mumbai local train marathi language dispute women fight viral video
लोकल में विवाद की सांकेतिक फोटो(सोर्स: एआई फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Local Train Marathi Language Dispute: मुंबई की लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में मराठी भाषा को लेकर महिलाओं के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल एक्स मीडिया पर वायरल हो रहा है। बहस के दौरान कथित तौर पर एक महिला ने दूसरी महिला से कहती हुई दिखाई दे रही है कि मराठी बोलो वरना उत्तर प्रदेश लौट जाओ।

इसके बाद उनके बीच कहासुनी बढ़ गई और कथित तौर पर अपशब्दों का भी इस्तेमाल हुआ। हालांकि, घटना किस स्टेशन की है और विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसकी सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल, रेलवे की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

यूपी की महिलाओं के बीच कहासुनी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में पहले दो महिलाओं के बीच भाषा को लेकर विवाद होता दिखाई दे रहा है। खबरों के मुताबिक, एक महिला कथित तौर पर महाराष्ट्र की रहने वाली है, जबकि दूसरी महिला के उत्तर प्रदेश से होने की बात कही जा रही है। दोनों के बीच मराठी भाषा में बातचीत को लेकर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते तीखी कहासुनी में बदल गई।

mumbai local train marathi language dispute women fight viral video
नशे में धुत युवक ने ऑटो चालक पर बरसाया भारी पत्थर, पुणे में दिनदहाड़े गुंडागर्दी का VIDEO वायरल

जुबानी जंग और सोशल मीडिया पर बंटी प्रतिक्रियाएं

वीडियो में एक महिला कथित तौर पर दूसरी महिला से कहती सुनाई देती है कि अगर वह मराठी नहीं बोल सकती तो उत्तर प्रदेश लौट जाए। इसके जवाब में दूसरी महिला कथित तौर पर कहती है कि उसे उत्तर प्रदेश जाने की जरूरत नहीं है और सामने वाली महिला को ही उत्तर प्रदेश जाने की बात कहती है।

इसके बाद दोनों महिलाओं के बीच अपशब्दों का इस्तेमाल भी हुआ। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स ने मराठी भाषा के सम्मान और संरक्षण की बात कही, जबकि कुछ ने भाषा के आधार पर किसी को मुंबई छोड़ने के लिए कहने पर सवाल उठाए।

mumbai local train marathi language dispute women fight viral video
शोर का विरोध करने वाले विद्यानंद बापट को लड़कों ने DJ पर नचाया, पुणे में गणेश विसर्जन का VIDEO वायरल

मुंबई लोकल में बढ़ता तनाव और चिंता

मुंबई लोकल ट्रेनों में सीट और भीड़ को लेकर आए दिन लड़ाई-झगड़े होना अब आम बात हो गई है। लेकिन अब मामूली बातों में भाषाई विवाद और क्षेत्रीयता का रंग घुलना बेहद चिंताजनक है। जीवनदायिनी मानी जाने वाली लोकल में घटती सहनशीलता और बढ़ता भाषाई तनाव सामाजिक ताने-बाने के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com