Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शादीशुदा होकर किया प्रेम तो पंचायत बनीं कोर्ट, मिली कड़ी सजा, जूते-चप्पल की माला पहनाकर निकाला जूलूस

नर्मदापुरम के नई कजरी गांव में प्रेम संबंध उजागर होने पर शादीशुदा प्रेमी जोड़े को जूते-चप्पल की माला पहनाई, पंचायत ने गांव से बेइज्जत कर दोनो को गांव के क्षेत्रफल से बाहर कर दिया।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Mar 19, 2025 | 04:00 PM

प्रेमी जोड़े को जूते चप्पल की माला पहनाते ग्रामीण (फोटो सोर्स -सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

भोपाल: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के नई कजरी गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादीशुदा महिला और पुरुष के प्रेम संबंध उजागर होने के बाद दोनों को बेइज्जत कर गांव से बाहर निकाल दिया गया। दोनों एक साल पहले अपने-अपने परिवार छोड़कर भाग गए थे और हाल ही में होली पर गांव लौटे थे। उनके लौटने पर चार गांवों की सामूहिक पंचायत ने फैसला सुनाया कि या तो दोनों अपने पहले पति-पत्नी के साथ रहें या सजा झेलें। जब उन्होंने इनकार किया, तो जूते-चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव के सामने उन्हें बाहर कर दिया गया।

इस प्रेम कहानी की शुरुआत शादीशुदा जिंदगी में हुई, जहां कजरी गांव के एक पुरुष और महिला के बीच प्रेम संबंध बने। महिला के दो बच्चे हैं, वहीं पुरुष के दो बेटे हैं। एक साल पहले दोनों अपने परिवारों को छोड़कर गांव से भाग गए। होली पर लौटने के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने फैसला सुनाया कि दोनों को या तो अपने पुराने जीवन में लौटना होगा या सार्वजनिक बेइज्जती झेलनी होगी। जब दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई, तो उन्हें गांव से निकालने का आदेश दिया गया।

मध्यप्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

चार साल का प्यार मुकाम तक पहुंचा! पिता की सहमति के बाद हिंदू युवक और मुस्लिम युवती ने लिए सात फेरे

आंगनवाड़ियों के जरिए बच्चों के भविष्य को संवारने का अभियान शुरू, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ली जिम्मेदारी

नीट यूजी री-एग्जाम आज: 57 केंद्रों पर 23 हजार छात्र देंगे परीक्षा, सुरक्षा के ख़ास इंतजाम

योग दिवस पर इंदौर ने रचा इतिहास, 10 हजार लोगों ने एक साथ किया भ्रामरी प्राणायाम

पंचायत का कठोर फैसला

चार गांवों की सामूहिक पंचायत ने प्रेमी युगल को जूते-चप्पल की माला पहनाई और पूरे गांव के सामने बेइज्जत कर गांव से बाहर कर दिया। साथ ही यह भी आदेश दिया कि कोई भी ग्रामीण उनकी मदद नहीं करेगा। यदि कोई सहयोग करता है, तो उसे भी गांव से निकाल दिया जाएगा। नर्मदापुरम के कजरी गांव का यह मामला खूब वायरल हो रहा है, जहां पर कजरी गांव के अलावा अन्य और तीन गांव ने मिलकर यह फैसला लिया कि उन्हें गांव से जूते-चप्पल की माला पहनाकर बाहर निकाल दिया गया। साथ ही गांव वालों ने ये भी फरमान जारी किया है कि कोई भी गांव का व्यक्ति इन लोगों की बिल्कुल भी मदद नहीं करेगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला

घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। सोहागपुर की नायब तहसीलदार नीरू जैन पुलिस बल के साथ गांव पहुंचीं और ग्रामीणों से बात की। वे इस पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर रही हैं, जिसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Mp narmadapuram news married man fell love the village panchayat became court got severe punishment made wear shoes and slippers garland taken out procession

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 19, 2025 | 04:00 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh News
  • MP Viral News
  • Viral Love Story

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.