Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

माउंट एवरेस्ट पर इंसानी लापरवाही का पहाड़, बर्फ के बीच फैला कचरा देख भावुक हुए लोग; वीडियो वायरल

Mount Everest Garbage दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर फैला कचरा एक बार फिर चर्चा में है। वायरल वीडियो में बर्फ के बीच प्लास्टिक, ऑक्सीजन सिलेंडर और टूटे टेंट देख लोग हैरान और नाराज हैं।

  • By हितेश तिवारी
Updated On: Dec 20, 2025 | 06:50 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Everest Pollution Viral Video : दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट अपनी ऊंचाई और खूबसूरती के लिए जानी जाती है। नेपाल और चीन की सीमा पर स्थित यह पर्वत समुद्र तल से 8,849 मीटर ऊंचा है और हर साल सैकड़ों पर्वतारोही इसे फतह करने का सपना लेकर यहां पहुंचते हैं।

लेकिन अब यह सपना एक डरावनी सच्चाई में बदलता नजर आ रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है, जिसमें एवरेस्ट की बर्फ कचरे से ढकी दिखाई दे रही है।

Disheartening to see the accumulation of garbage at Camp IV on Mt #Everest (8848.86 m), where human life mostly depends on supplementary oxygen, the mountain itself is being left to suffocate beneath our waste. The garbage accumulating at the highest camps reflects a deeper… pic.twitter.com/NXNe08TlXc — Everest Today (@EverestToday) December 19, 2025

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Everest Today नाम के प्लेटफॉर्म द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बर्फ के बीच प्लास्टिक पॉलिथीन, खाने के पैकेट, पुराने कपड़े, खाली ऑक्सीजन सिलेंडर और फटे हुए टेंट बिखरे पड़े हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो साल 2024 का है, लेकिन हालात आज भी लगभग वैसे ही बने हुए हैं।

खासतौर पर ऊंचाई पर बने कैंप, जैसे कैंप-4, जहां पर्वतारोहियों को ऑक्सीजन के सहारे रहना पड़ता है, वहां कचरे का ढेर जमा हो गया है। यह दृश्य दिखाता है कि इंसान ने अपनी सुविधा के लिए प्रकृति की कितनी अनदेखी की है।

ये खबर भी पढ़ें : मंच पर छात्रा के बालों में लगी आग, फिर भी नहीं घबराई, मुस्कुराते हुए बुझाई लपटें; वीडियो वायरल

वीडियो देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा

Everest Today ने X पर लिखा कि जहां इंसान ऑक्सीजन के सहारे जिंदा रहता है, वहीं पहाड़ हमारे कचरे के नीचे दम तोड़ता नजर आ रहा है। पोस्ट में साफ कहा गया कि सागरमाथा की रक्षा कोई विकल्प नहीं बल्कि जिम्मेदारी है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

एक यूजर ने लिखा कि वह एवरेस्ट बेस कैंप जा चुका है और यह वीडियो देखकर उसका दिल टूट गया। दूसरे ने मांग की कि पर्वतारोहण की फीस में सफाई को अनिवार्य किया जाए। कई लोगों ने कहा कि जो लोग अपना कचरा वापस नहीं ला सकते, उन्हें एवरेस्ट पर चढ़ने की इजाजत ही नहीं मिलनी चाहिए।

Mount everest garbage pollution viral video social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 20, 2025 | 06:50 PM

Topics:  

  • Mount Everest
  • Viral Video

सम्बंधित ख़बरें

1

मंच पर छात्रा के बालों में लगी आग, फिर भी नहीं घबराई, मुस्कुराते हुए बुझाई लपटें; वीडियो वायरल

2

पायलट पिता ने 8 महीने के बेटे को दिखाया फ्लाइट का कॉकपिट, पहली उड़ान का वीडियो हुआ वायरल

3

स्कूल में स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी का मजेदार प्रयोग, उड़ते बाल देखकर बच्चे बोले- ये जादू नहीं विज्ञान

4

वंदे भारत के लोको पायलट केबिन में घुसा बंदर, वायरल VIDEO ने यात्रियों की सुरक्षा पर खड़े किए सवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.