आसमान में पतंग उड़ाने के मामले में इंसानों को पछाड़ा इस बंदर ने, वीडियो देख हर कोई हुआ हैरान
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक बंदर को पतंग उड़ा रहा है।
- Written By: काजल चोपड़े
जयपुर, देशभर के ज्यादातर शहरों में मकर संक्राति (Makar Sankranti) का त्यौहार बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया। मकर संक्रांति के दिन हर उम्र के लोग पतंग उडाकर यह दिन मस्ती के साथ मनाते है। सोशल मीडिया (Social Media) पर पतंग उड़ाने के कई वीडियो वायरल हो रहे है। इस दौरान एक ऐसा वीडियो देखने को मिला, जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए।
इस वीडियो में एक बंदर (Monkey) पतंग उड़ाते हुए दिख रहा है। आम तौर पर मकर संक्रांति के दिन बच्चे पतंग उड़ाते है। लेकिन, इंसानों के अलावा जानवर भी पतंग उडा सकते है, ऐसा पहली बार देखा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक बंदर पतंग उड़ा रहा है।
On Makar Sankranti, the practice of kite flying in Jaipur is such that even monkeys fly kites.
? ? ? ? ? ? ? ? pic.twitter.com/sF4MdHR5wU — Anil Kr Saini ? + (@anilsaini2004) January 15, 2022
अनिल कुमार सैनी नाम के यूजर ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में बंदर पतंग उड़ा रहा है। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में जानकारी दी है कि, जयपुर में किसी मकान की छत पर मकर संक्रांति के मौके पर बंदर को पतंग उड़ाते देखा गया। इस वीडियो में देख सकते है कि, एक बंदर घर की छत पर बैठा है। इसी दौरान वह उसके पास से गुजर रही पतंग को पकड़ लेता है और पतंग को उड़ाने लग जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
सैलून में आराम से बैठकर हेयरकट करवाता दिखा बंदर, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ‘पूरा नवाब है’
नारियल बेचते-बेचते गाया गाना, गुरुग्राम के युवक की आवाज ने लोगों का जीता दिल
चलती ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा रहा युवक, इस हरकत को देख भड़के लोग; वीडियो वायरल
वाशिम में पेट्रोल पंप बना अखाड़ा! ग्राहकों के बीच डिब्बे से जमकर हुई मारपीट, देखें वायरल Video
फिलहाल सोशल मीडिया पर यह मजेदार वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कई लोग कमेंट्स कर रहे है। इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि, कोई पतंग कटने के बाद हवा में उड़ते हुए बंदर के पास से जाने लगी होगी।इस दौरान बंदर ने पतंग की डोर को पकड़ लिया और उसे इंसानों की नक़ल करते हुए उसे तरह उड़ाने लगा।
