Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

योगी के मंत्री लगाएंगे कूड़े से सोना बनाने की मशीन, VIDEO देख भूल जाएंगे आलू से सोना वाले मीम्स

यूपी के मंत्री धर्मपाल सिंह वीडियो में एक समाचार चैनल से कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि मेरठ में नालों की सफाई के दौरान 'कूड़े से सोना' बनाने वाली मशीन लगाने का काम चल रहा है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 27, 2025 | 09:44 AM

योगी के मंत्री धर्मपाल सिंह का बयान वायरल

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। उनका कहना है कि जल्‍द ही कूड़े से सोना बनाने की मशीन बनने वाली है, जो मेरठ में लगेगी। मंत्रीजी के इस बयान से विपक्षियों को तंज कसने का मौका दे दिया है। वीडियो में धर्मपाल सिंह एक समाचार चैनल से कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि मेरठ में नालों की सफाई के दौरान ‘कूड़े से सोना’ बनाने वाली मशीन लगाने का काम किया जा रहा है। उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसको लेकर विपक्षी नेता और अन्य लोग आलोचना कर रहे हैं या मज़ाक भी उड़ा रहे हैं।

क्‍या कहा मंत्री जी ने?

मंत्री धर्मपाल सिंह ने एक न्यूज चैनल से कहा कि नालियों से गीला कूड़ा निकालकर वहीं, छोड़ देते हैं. वो कूड़ा फिर नालियों में पहुंच जाता है. इस कूड़े का सही से निस्‍तांरण करने की योजना है। उन्होंने आगे कहा कि यहां कूड़े से कांचन बनाने की योजना है यानि कूड़े से सोना बनाना है। वो मशीन जल्‍द तैयार होने जा रही है। थोड़ी समस्‍या है, जब वो हो जाएगी, तब मेरठ में कूड़े से सोना बनेगा।

कूड़े से सोना बनाया जाएगा, वो मशीन जल्दी तैयार होने जा रही है । धर्मपाल सिंह, UP सरकार में मंत्री हैं क्या आप इनकी बातों से सहमत हैं??
🤔🤔 pic.twitter.com/henUVxDhWI
— Vandana Sonkar (@Vndnason) May 26, 2025

सम्बंधित ख़बरें

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO

प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश

UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप

बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग

अखिलेश यादव ने कसा तंज

समाजवादी पार्टी के मुखिया और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘कूड़े से सोना बनाने’ की मशीन लगाने वाले बयान पर कहा कि ‘उप्र के दुग्ध मंत्री जी से आग्रह है कि वो पहले कन्नौज में बने-बनाए काउ मिल्क प्लांट को ही चलाकर दुध-किसानों के लिए कुछ आमदनी की व्यवस्था कर दें, फिर ‘कूड़े से सोना बनाने की मशीन’ की बात करें।’

राम के अस्तित्व पर उठाया सवाल…राहुल गांधी के जिस बयान पर मचा था बवाल, उसी पर आज आएगा फैसला

उन्होंने आगे कहा कि ‘लगता है भाजपा में दूर की फेंकने का ‘कम्पटीशन’ (प्रतियोगिता) चल रहा है. शायद मंत्री जी का तात्पर्य ये है कि भाजपाई भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि अब वो कूड़े के ठेकों से भी सोना ख़रीदने भर का कमीशन निकाल लेने की योजना पर कार्य कर रहे हैं. ये तो वो भी जानते हैं कि इस बात का अर्थ वो नहीं हो सकता है जो सीधे निकल रहा है, दरअसल वो संकेतों में बात कर रहे हैं।’

Minister dharmpal singh machine will make gold from garbage watch video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2025 | 09:44 AM

Topics:  

  • Latest News
  • UP Politics
  • Yogi Government

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.