उत्तराखंड में बारिश का कहर, टिहरी में भारी बारिश से देखते ही देखते भरभराकर गिरा मकान; VIDEO वायरल
Uttarakhand Heavy Rain: उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच टिहरी में पहाड़ का एक हिस्सा खिसकने से मकान ढह गया। IMD ने प्रदेशभर में अलर्ट जारी दिया है। देहरादून समेत 5 जिलों में स्कूल बंद कर दिया गया है।
- Written By: अमन मौर्या
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से भारी बारिश से भरभरा कर गिरा मकान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Tehri Landslide House Collapse: उत्तराखंड में मानसून आ चुका है। प्रदेशभर में लगातार भारी बारिश हो रही है। इसको लेकर मौसम विभाग ने आज नैनीताल, देहरादून समेत पूरे प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी का अलर्ट भी जारी किया है। विभाग की तरफ से जारी चेतावनी के बाद देहरादून सहित प्रदेश के पांच जिलों में आज 12वीं तक का स्कूल बंद कर दिया गया है।
पहाड़ों में भारी बारिश से हाहाकार मच गया है। इस बीच टिहरी गढ़वाल से एक बेहद खौफनाक वीडियो सामने आया है। यहां भारी बारिश की वजह से पहाड का एक हिस्सा खिसकने से भरभराकर एक मकान गिर गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
खाली कराया गया इलाका
टिहरी जिले के आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अनहोनी की आशंका को देखते हुए पहले ही उस क्षेत्र के कुछ खोखों, दो रेस्टोरेंट और मजदूरों की कई झुग्गियों को खाली करा दिया गया था। इससे घटना में किसी भी प्रकार की पशु या जनहानि नहीं हुई।
सम्बंधित ख़बरें
मंदिर में 99.9% लोग BJP से जुड़े…, राम मंदिर पर अखिलेश का बड़ा दावा; बोले- सरकार ने श्रीराम की मर्यादा तोड़ी
Maharashtra Weather: आज कोंकण और पुणे में भारी बारिश का अलर्ट; घर से निकलने से पहले जानें अपने जिले का हाल
मार डालो या जो चाहो करो… बारुईपुर के दरिंदे प्रभास मंडल की मां ने शव लेने से किया साफ इनकार
चमोली में बारिश का कहर, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग पर गिरा मलबा, बोल्डर से थमा ट्रैफिक
टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड का एक होटल… pic.twitter.com/iD4OGwvncK — Ajay Kumar Dwivedi… (@AjayDwi65357304) July 9, 2026
निर्माण को माना जा रहा है प्रमुख कारण
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मकान गिरने के पीछे होटल निर्माण के लिए कराई गई खुदाई को प्रमुख कारण माना जा रहा है। फिलहाल, इस पूरे मामले पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। इलाके में प्रशासन द्वारा निगरानी भी की जा रही है। आसपास रहने वाले लोगों को प्रशासन द्वारा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
राष्ट्रीय राजमार्ग 707ए के पास हुई घटना
टिहरी जिले के धनोल्टी तहसील इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 707ए की यह घटना बताई जा रही है। कद्दूखाल इलाके में होटल निर्माण के लिए खुदाई की जा रही थी। भारी बारिश के बीच पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक से खिसक गया। इसकी चपेट में एक खाली पड़ा पुराना मकान आ गया और भरभरा कर गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था।
ये भी पढे़ं- मंदिर में 99.9% लोग BJP से जुड़े…, राम मंदिर पर अखिलेश का बड़ा दावा; बोले- सरकार ने श्रीराम की मर्यादा तोड़ी
मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी
बता दें, मानसून के आते ही मौसम विभाग बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 9 जुलाई को पौड़ी, हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बारिश और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा चमोली, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
