Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भैंस का दूध बताकर बेच रहा था पैकेट वाला दूध? वायरल वीडियो देखकर लोगों का फूटा गुस्सा

Milkman Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कथित तौर पर एक दूध विक्रेता डेयरी के पैकेट वाला दूध बड़े कंटेनरों में भरता नजर आया। बाद में इसी दूध को ताजा भैंस का दूध बताकर बेचा जाता है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: May 29, 2026 | 02:27 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Packed Milk Controversy : खाने-पीने की चीजों में मिलावट को लेकर अक्सर खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने दूध की शुद्धता को लेकर नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक दूध विक्रेता डेयरी के कई पैकेट खोलकर उनका दूध बड़े कंटेनरों में भरता दिखाई दे रहा है।

दावा किया जा रहा है कि बाद में इसी दूध को ग्राहकों के घरों तक ताजा भैंस या गाय का दूध बताकर पहुंचाया जाता है। हालांकि वीडियो की जगह, तारीख और दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके वायरल होने के बाद लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है। कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि जिस दूध को वे शुद्ध और ताजा समझकर खरीदते हैं, वह वास्तव में वैसा है भी या नहीं।

अगर आपको लगता है कि आप सुरक्षित हैं क्योंकि आप पैकेट वाला मिलावटी दूध नहीं, बल्कि सीधे ग्वाले से गाय-भैंस का दूध ले रहे हैं… तो शायद आप भ्रम में हैं! ये वीडियो देख लीजिए,
आपका भ्रम आज टूट जाएगा..😁
मुझे तो ये भी लग रहा है कि शायद इसमें एक्सपायर्ड पैकेट वाला दूध मिलाया जा… pic.twitter.com/k15h4aAiOo — Rebellious 2.0🕊️ (@RebelliousPari8) May 28, 2026

सम्बंधित ख़बरें

5 लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा! वायरल वीडियो से मची हलचल, प्रशासन की अनाउंसमेंट पर चर्चा तेज

बॉयफ्रेंड ने दुकान में प्रेमिका की लात-घूंसों से कर दी पिटाई, फिर पैर पकड़कर मांगने लगा माफी, देखें VIDEO

जयपुर में पानी के लिए छात्रों का अनोखा विरोध, HOD ऑफिस से फ्रिज निकालकर कॉमन एरिया में रखा, वीडियो वायरल

चीन में ट्रेलर से टकराई वैन, एक्सप्रेसवे पर उठी आग की लपटें; जिंदा जले 13 लोग, सामने आया खौफनाक- VIDEO

भैंस का दूध बताकर बेच रहा पैकेट वाला दूध

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के दोनों ओर लगे बड़े दूध के कंटेनरों के पास खड़ा है। वह डेयरी के पैकेट खोलकर उनमें मौजूद दूध को कंटेनरों में उड़ेलता जाता है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने वाले यूजर्स का दावा है कि यही दूध बाद में खुले दूध के रूप में बेचा जाता है।

वीडियो सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा और दूध की गुणवत्ता को लेकर बहस शुरू हो गई है। कई लोगों का कहना है कि बाजार में पहले से ही मिलावट की शिकायतें बढ़ रही हैं और ऐसे वीडियो उपभोक्ताओं की चिंता को और बढ़ा देते हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि केवल वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं होगा और मामले की जांच होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें : 5 लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा! वायरल वीडियो से मची हलचल, प्रशासन की अनाउंसमेंट पर चर्चा तेज

वायरल वीडियो देख भड़के लोग

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि अब यह समझना मुश्किल हो गया है कि आखिर भरोसा किस पर किया जाए। दूसरे यूजर ने कहा कि आज लगभग हर खाद्य पदार्थ में मिलावट की आशंका रहती है।

कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा कि गांवों में लोग दूध में पानी मिलाने की बात करते थे, लेकिन अब पूरा कारोबार ही बदल गया है। वहीं कई यूजर्स ने आशंका जताई कि कहीं सस्ता या एक्सपायर दूध तो नहीं बेचा जा रहा। हालांकि वायरल वीडियो में ऐसा कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं दिखता, लेकिन इसने एक बार फिर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के भरोसे को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

Milkman pouring packed milk into containers selling as fresh buffalo milk viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2026 | 02:27 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.