मथुरा जंक्शन पर GRP सिपाही ने वेंडर को पीटा, CCTV वीडियो वायरल होते ही निलंबन
Constable Assault Vendor : मथुरा जंक्शन पर एक GRP सिपाही द्वारा वेंडर से मारपीट का CCTV वीडियो वायरल होने के बाद SP GRP आगरा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को निलंबित कर दिया है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Mathura Junction Viral Video : उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि जीआरपी के एक सिपाही ने स्टेशन पर दुकान चलाने वाले वेंडर के साथ अभद्रता की और मारपीट की। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
#मथुरा ⏩जंक्शन पर जीआरपी पुलिस की गुंडई का वीडियो वायरल 📷प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर घटना का वीडियो वायरल
📷वेंडर को गाली-गलौज के साथ डराया और चोट पहुंचाई
📷 मामूली बात पर हिंसक रवैया, वेंडर भयभीत और परेशान
📷#Mathura #BreakingNews@upgrphq@mathurapolice pic.twitter.com/o60ZIr4nSe — Amit Singh 🇮🇳❣️ (@KR_AMIT007) February 25, 2026
चाय वाले को पुलिसकर्मी ने पीटा
वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर @KR_AMIT007 के मुताबिक, घटना 25 फरवरी 2026 की सुबह करीब 8:20 बजे की है। बताया गया कि जीआरपी सिपाही ने पहले वेंडर से चाय का ऑर्डर दिया। जब वेंडर ने सफाई का हवाला देते हुए थोड़ा समय मांगा, तो सिपाही भड़क गया।
सम्बंधित ख़बरें
Jennifer Winget Bridal Look: जेनिफर विंगेट का व्हाइट ब्राइडल लुक हुआ वायरल, वेडिंग गाउन में ढाया कहर
होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर, रेस्क्यू टीम ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान, बाहर आते ही किया ये बड़ा काम! VIDEO
थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
50वें जन्मदिन पर बेटी ने पिता को गिफ्ट की नई बाइक, इमोशनल वीडियो देख भर आई लोगों की आंखें
वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि वह गाली-गलौज करता है और फिर वेंडर को वाइपर से मारने लगता है। कुछ ट्वीट्स में सिपाही का नाम सूरज चौहान और वेंडर का नाम इंदर बताया गया है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
ये खबर भी पढ़ें : स्टेज पर चल रही थी जयमाला…तभी दूल्हे के सामने दुल्हन को मारी गोली, सिरफिरे आशिक का खौफनाक VIDEO वायरल
पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया
मामला बढ़ने पर रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने संज्ञान लिया। GRP Agra के SP ने X पर जवाब देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच सीओ जीआरपी आगरा से कराई गई।
जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित उपनिरीक्षक विवेक कुमार को अभद्रता और अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।
सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। कई यूजर्स का कहना है कि वर्दी का मतलब अधिकार नहीं, जिम्मेदारी है। यदि वेंडर से कोई गलती भी हुई थी, तो उसे समझाया जा सकता था। फिलहाल विभागीय जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट होगी।
