वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

सामूहिक विवाह के मंच पर दूल्हे ने किया महिलाओं जैसा डांस, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

Viral Groom Dance Video : महिलाओं की तरह ठुमके लगाते दूल्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। लोगों ने कहा कि इस तरह कि हरकत से दुल्हन और दोनों परिवारों की इज्जत पर असर पड़ता है।

हितेश तिवारी

Groom Dancing Like Woman : सामूहिक विवाह सम्मेलन आमतौर पर सादगी, मर्यादा और सामाजिक संदेश के लिए जाने जाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने ऐसी आयोजनों की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि फूलों की माला पहने और दूल्हे के पारंपरिक लिबास में सजा एक युवक अचानक मंच पर डीजे की धुन पर नाचने लगता है।

शुरुआत में लोग इसे हल्के-फुल्के मजाक या खुशी का इजहार समझते हैं, लेकिन कुछ ही सेकंड में दूल्हा महिलाओं की तरह कमर मटकाने, आंखें नचाने और शर्माते हुए ठुमके लगाने लगता है। मंच पर बैठे जनप्रतिनिधि, आयोजक और बुजुर्ग इस नजारे को देखकर असहज नजर आते हैं।

दुल्हे का डांस देख भड़के लोग, शर्मनाक बताया

वीडियो में साफ दिखता है कि दूल्हे का आत्मविश्वास चरम पर है और उसे इस बात की कोई परवाह नहीं कि मंच पर बैठे लोग क्या सोच रहे हैं। कुछ लोग नजरें चुरा लेते हैं, तो कुछ आपस में एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराने लगते हैं।

माहौल ऐसा बन जाता है कि विवाह जैसे गंभीर और सामाजिक कार्यक्रम की गरिमा पूरी तरह टूटती नजर आती है। यही नहीं, कुछ लोग दूल्हे के डांस से इतने प्रभावित हो जाते हैं कि वे भी तालियां बजाने लगते हैं और नोट उड़ाते हुए उसके साथ डांस करने लगते हैं।

लोगों ने दुल्हे की इस हरकत को गलत बताया

इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट devendrarajpoot46 से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स इसे मनोरंजन बताते हुए हंसी-मजाक कर रहे हैं, जबकि कई लोगों का कहना है कि सामूहिक विवाह जैसे मंच पर इस तरह का व्यवहार बिल्कुल गलत है।

एक यूजर ने लिखा कि ऐसे डांस से दुल्हन और दोनों परिवारों की इज्जत पर असर पड़ता है, वहीं दूसरे ने मजाक में कहा कि “ऐसे ठुमकों के बाद बारात कभी भी लौट सकती है।” कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा और बहस का बड़ा विषय बन गया है।

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल

साइक्लोन मुरासु के बीच HPCL की रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड, समय रहते फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू