मनाली में सैलानी ने सड़क पर फेंका कूड़ा, SDM ने बीच रास्ते रोकर लगाई फटकार
Manali Tourist Littering : मनाली में एक सैलानी द्वारा सड़क पर कूड़ा फेंकने पर SDM ने उसे बीच सड़क पर रोककर फटकार लगाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Himachal Cleanliness News : हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल मनाली से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां एक सैलानी द्वारा सड़क पर कूड़ा फेंकने का मामला सामने आया, जिस पर प्रशासन ने तुरंत सख्त रुख अपनाया।
बताया जा रहा है कि पंजाब से आए एक पर्यटक ने पिज्जा खाने के बाद उसका डिब्बा सड़क पर फेंक दिया। इसी दौरान मौके पर मौजूद एसडीएम की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने बीच सड़क पर ही उसे रोक लिया।
मनाली SDM Gunjeet Singh Cheema ने गाड़ी से कचरा फेंकते बाहरी पर्यटक पर कार्रवाई
चलती गाड़ी से कूड़ा कभी नहीं फेंकना चाहिए। pic.twitter.com/pfEZLD3YRH — Ajay Banyal (@iAjay_Banyal) April 6, 2026
सम्बंधित ख़बरें
मनाली से चमोली तक सड़कों पर रेंग रहीं गाड़ियां, हिल स्टेशनों पर उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, देखें VIDEO
मनाली जाने का प्लान है? पहले ये Video देख लें, कई किलोमीटर तक लंबा जाम, ये परेशानियां
शिमला-मनाली घूमने का सपना होगा पूरा! IRCTC लाया है अब तक का सबसे सस्ता टूर पैकेज
Fozal Valley: कुल्लू के पास स्थित फोजल वैली में बनाए घूमने का प्लान, खूबसूरती देख झूम उठेगा दिल
मनाली में सड़क पर कचरा फेकने पर एसडीएम ने सिखाया सबक
वीडियो में देखा जा सकता है कि एसडीएम गुरजीत सिंह चीमा सैलानी को कूड़ा उठाने के लिए कहते हैं और उसे कूड़ेदान में डालने के निर्देश देते हैं। साथ ही उन्होंने सैलानी को सख्त चेतावनी भी दी कि अगर दोबारा इस तरह की हरकत की गई तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सैलानी अपनी गलती मानते हुए माफी मांगता नजर आता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को लोग सोशल मीडिया पर सराह रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : मोल-भाव में एक्सपर्ट बनने चली लड़की, दुकानदार ने ऐसे दिया झटका कि हंसी नहीं रुकेगी
सैलानियों के बीच स्वच्छता को लेकर जागरूकता जरूरी
दरअसल, मनाली में इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं, लेकिन कुछ लोग नियमों का पालन नहीं करते और पर्यटन स्थलों पर ही कचरा फैला देते हैं। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान होता है, बल्कि इलाके की सुंदरता भी प्रभावित होती है।
ऐसे में प्रशासन की यह सख्ती एक जरूरी कदम मानी जा रही है, जिससे आने वाले समय में सैलानियों के बीच स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ेगी और इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सकेगी।
