मनाली की बर्फीली सड़क पर देसी ऑटो का जलवा, जहां 4x4 रेंग रही थीं वहां 3 पहियों ने दिखाया दम

Manali Snowfall Video : हिमाचल प्रदेश के मनाली से सामने आए एक वायरल वीडियो में बर्फ से ढकी सड़क पर एक साधारण ऑटो-रिक्शा बिना स्नो चेन के फर्राटे भरता नजर आ रहा है, जिसने इंटरनेट को हैरान कर दिया।
A viral video from Manali shows an auto-rickshaw smoothly driving on snow-covered roads, leaving 4x4 vehicles behind.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Snow Road Auto Rickshaw : जब पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होती है, तो अच्छे-अच्छे ड्राइवरों के हाथ कांपने लगते हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर जैसे इलाकों में बर्फीली सड़कों पर गाड़ी चलाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। ऐसे हालात में लोग अपनी 4x4 गाड़ियों में स्नो चेन लगाते हैं, स्पीड बेहद कम रखते हैं और फिर भी कई बार गाड़ियां फिसलकर फंस जाती हैं।

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिनमें महंगी SUVs और लग्जरी गाड़ियां बर्फ में बेबस नजर आती हैं। लेकिन मनाली से सामने आया एक वीडियो इस सोच को पूरी तरह बदल रहा है।

बर्फीली सड़क पर दौड़ते दिखा ऑटोरिक्शा

यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @iNikhilsaini नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पूरी तरह सफेद बर्फ की चादर से ढकी हुई है। आमतौर पर ऐसी सड़कों पर तीन पहिए वाले वाहन को चलाना बेहद जोखिम भरा माना जाता है।

लेकिन वीडियो में एक साधारण देसी ऑटो-रिक्शा बिना किसी स्नो चेन, बिना किसी हाई-टेक फीचर और बिना किसी ताम-झाम के आराम से बर्फ पर आगे बढ़ता नजर आता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ऑटो खाली नहीं था, बल्कि उसमें पीछे सवारियां भी बैठी हुई थीं, यानी वजन होने के बावजूद ऑटो का बैलेंस पूरी तरह कंट्रोल में था।

4x4 नहीं, 3x3 का स्वैग

वीडियो के साथ यूजर ने मजेदार कैप्शन लिखा- “कोई स्नो चेन नहीं, कोई हाई-टेक नहीं… 4x4 नहीं, 3x3 का स्वैग!” यह लाइन सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रही है। अब तक इस वीडियो को 1.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोग ऑटो ड्राइवर की तारीफ कर रहे हैं।

लोग कह रहे हैं कि यह गाड़ी की नहीं, बल्कि ड्राइवर के अनुभव और स्किल की जीत है। पहाड़ों में रहने वाले ड्राइवर हर मोड़, हर ढलान और हर हालात को बखूबी समझते हैं। यही वजह है कि कभी-कभी महंगी गाड़ियों से ज्यादा भरोसा देसी सादगी और अनुभव पर किया जाता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com