Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 18 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर शख्स ने रोकी ट्रेन, लोको पायलट के हॉर्न के बाद भी नहीं हटा, VIDEO वायरल

Railway Track Video : एक शख्स रेलवे ट्रैक पर खड़ा होकर ट्रेन को रोकता है। लोको पायलट के बार-बार हॉर्न बजाने के बावजूद वह ट्रैक से हटने के बजाय ट्रेन चलाने का इशारा करता दिखाई देता है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 18, 2026 | 10:55 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Train Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग शख्स की हरकत को बेहद खतरनाक और गैरजिम्मेदाराना बता रहे हैं। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर खड़ा नजर आता है, जबकि सामने ट्रेन रुकी हुई दिखाई देती है।

दावा किया जा रहा है कि ट्रेन उसी व्यक्ति की वजह से आगे नहीं बढ़ पा रही थी। वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि इसे ट्रेन के लोको पायलट ने रिकॉर्ड किया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अब ऐसे आशिकों को कौन बचाए जो चलती गाड़ी के सामने आ जाते हैं 😳 pic.twitter.com/2rhWJbLSrS — Rahul Patel (@rahul225234) June 18, 2026

सम्बंधित ख़बरें

ब्रिटिश टूरिस्ट ने तोड़ी भारत को लेकर बनी धारणाएं, चेन्नई के मरीना बीच की सफाई देख रह गया हैरान

गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO

पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल

व्हीलचेयर के साथ कैब में बैठने से रोका? दिव्यांग महिला ने कैब ड्राइवर पर लगाए आरोप; वीडियो देख भड़के लोग

रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर शख्स ने रोकी ट्रेन

वीडियो में देखा जा सकता है कि लोको पायलट लगातार हॉर्न बजाकर व्यक्ति को ट्रैक से हटने का संकेत देता है, लेकिन वह वहां से हटने के बजाय ट्रेन को आगे बढ़ाने का इशारा करने लगता है। ऐसा लगता है मानो वह ट्रेन को अपने ऊपर से गुजारने की चुनौती दे रहा हो। हालांकि वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है कि वह व्यक्ति कौन है, उसकी मानसिक स्थिति क्या थी और यह घटना किस स्थान की है।

लेकिन सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस तरह की हरकत को बेहद खतरनाक बता रहे हैं। रेलवे ट्रैक पर इस तरह खड़ा होना न केवल व्यक्ति की जान के लिए खतरा है, बल्कि इससे ट्रेन संचालन और यात्रियों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें : ब्रिटिश टूरिस्ट ने तोड़ी भारत को लेकर बनी धारणाएं, चेन्नई के मरीना बीच की सफाई देख रह गया हैरान

लोगों ने शख्स की हरकत को मूर्खता करार दिया

यह वायरल वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @rahul225234 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “अब ऐसे आशिकों को कौन बचाए जो चलती गाड़ी के सामने आ जाते हैं।” वीडियो पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ऐसे मामलों में व्यक्ति से ज्यादा ड्राइवर की सूझबूझ और ट्रेन की ब्रेकिंग सिस्टम काम आती है।

वहीं दूसरे यूजर ने इसे मूर्खता करार दिया। कई लोगों ने कहा कि सोशल मीडिया पर चर्चा और वायरल होने की चाह में लोग अपनी जान तक जोखिम में डाल रहे हैं। हालांकि ऐसे वीडियो लोगों को यह भी याद दिलाते हैं कि रेलवे ट्रैक पर किसी भी तरह की लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

Man stops train by standing on railway track video goes viral on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2026 | 10:55 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.