घर में घुसा विशालकाय जहरीला सांप, पत्नी-बेटी को बचाने के लिए व्यक्ति ने दिखाया साहस, वीडियो वायरल
Huge Snake Viral Video : घर में घुसे विशालकाय और खतरनाक सांप से पत्नी और बेटी को बचाने का एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स ने इसे जबरदस्त बहादुरी बताया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Dangerous Snake Attack : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खौफनाक और रोमांच से भरा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग सहम भी रहे हैं और हैरान भी। इस वीडियो में एक व्यक्ति के घर के अंदर एक विशालकाय और बेहद जहरीला सांप घुस आया है। बताया जा रहा है कि इस सांप का जहर इतना खतरनाक होता है कि अगर कोई इसका शिकार बन जाए, तो उसकी जान बचना बेहद मुश्किल हो सकता है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के अंदर अचानक सांप को देखकर माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो जाता है। व्यक्ति की पत्नी और बेटी घर में मौजूद थीं, जिन्हें बचाने के लिए वह बिना डरे सांप के सामने खड़ा हो जाता है।
A Man Steps In To Save His Wife And Daughter From a Huge Snake That Entered Their Home.: pic.twitter.com/rxWvw0jf7P — Somto Okonkwo (@General_Somto) January 29, 2026
सम्बंधित ख़बरें
चलती ट्रेन में 6 महीने के बच्चे की बिगड़ी तबीयत, रेलवे स्टाफ की सूझबूझ ने बचाई जान
कालकाजी मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में बुजुर्ग ने किया पेशाब, वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का आया जवाब
रोहिणी कोर्ट में जज और वकील के बीच तीखी बहस, वायरल वीडियो ने उठाए कई सवाल
22 साल के पोते ने पूरा किया 84 साल की दादी का सपना, पहली बार फ्लाइट में बैठकर छलक पड़ी खुशी
घर में घुसा विशालकाय जहरीला सांप
वीडियो में साफ नजर आता है कि व्यक्ति हाथ में डंडा लेकर सांप को दूर रखने की कोशिश करता है। सांप भी बार-बार उस पर हमला करने के लिए फुफकारता और आगे बढ़ता है। इसी दौरान एक महिला, जो संभवतः उसकी पत्नी है, पूरे घटनाक्रम को कैमरे में रिकॉर्ड कर रही होती है और जोर-जोर से चिल्लाती रहती है। डर और अफरातफरी के बीच भी व्यक्ति अपना संयम नहीं खोता।
वह लगातार डंडे की मदद से सांप को काबू में रखने की कोशिश करता है। कुछ देर की मशक्कत के बाद वह बेहद साहस दिखाते हुए सांप को पीछे से हाथ से पकड़ लेता है और उसे घर से बाहर जंगल की ओर ले जाता है। इसके बाद वह सांप को सुरक्षित तरीके से छोड़ देता है, ताकि किसी को नुकसान न पहुंचे। यह दृश्य देखकर दर्शकों को डर और रोमांच दोनों का एहसास होता है।
ये खबर भी पढ़ें : योगी के मंत्री स्वतंत्र देव से भिड़ गए BJP विधायक ब्रजभूषण राजपूत, बदहाल सड़क को लेकर हुआ विवाद, Video Viral
लोगों ने इसे जबरदस्त बहादुरी बताया
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। कुछ यूजर्स ने इसे जबरदस्त बहादुरी बताया। एक यूजर ने लिखा, “एक किंग कोबरा जैसे खतरनाक सांप से मुकाबला करना आम बहादुरी नहीं है।” वहीं कई लोगों ने इस हरकत को लापरवाही और मूर्खता करार दिया।
एक यूजर ने टिप्पणी की, “ऐसी स्थिति में पूरी एकाग्रता जरूरी होती है, चीखने-चिल्लाने से हालात और बिगड़ सकते हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसे मामलों में खुद जोखिम लेने के बजाय पशु बचाव दल को बुलाना चाहिए था। कुल मिलाकर यह वीडियो बहादुरी और समझदारी के बीच की बहस को जन्म दे रहा है और लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है कि ऐसे हालात में सही कदम क्या होना चाहिए।
