घने कोहरे में शख्स ने बचाई गायों की जान, रेलवे ट्रैक से हटाकर दिखाया असली साहस
Man Saves Cows : घने कोहरे के बीच रेलवे ट्रैक पर खड़ी गायों और भैंसों को एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डालकर हटाया, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
कभी-कभी जिंदगी में ऐसे पल आ जाते हैं, जब एक साधारण इंसान का छोटा सा कदम किसी बड़ी दुर्घटना को टाल सकता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घने कोहरे के बीच एक रेलवे क्रॉसिंग पर कई गाय और भैंसें ट्रैक के बीच खड़ी हैं।
कोहरा इतना ज्यादा है कि दूर से कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा। क्रॉसिंग का बैरियर भी नीचे है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ट्रेन कभी भी आ सकती है। आसपास मौजूद लोग यह दृश्य देख तो रहे हैं, लेकिन कोई आगे बढ़कर जानवरों को हटाने की कोशिश नहीं करता।
THE MAN SAVED THE COWS AND BULLS FROM BEING HIT BY THE TRAIN. pic.twitter.com/YVXw0be6Hy — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) February 2, 2026
सम्बंधित ख़बरें
रीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
युवक ने बचाई गायों की जान
इसी बीच एक युवक दौड़ता हुआ वहां पहुंचता है। वह घबराया हुआ लोगों से कहता है कि सब तमाशा देख रहे हैं, लेकिन कोई गायों को ट्रैक से नहीं हटा रहा। वह बिना समय गंवाए जोर-जोर से आवाज लगाता है, हाथ हिलाता है और एक-एक कर सभी गायों और भैंसों को ट्रैक से दूर सुरक्षित स्थान पर ले जाता है।
उसकी कोशिश रंग लाती है और संभावित हादसा टल जाता है। वीडियो के अंत में युवक राहत की सांस लेते हुए ‘जय गौ माता’ बोलता है, जिसे सुनकर कई लोग भावुक हो गए।
ये खबर भी पढ़ें : बेंगलुरु का अनोखा कैफे: टिप्स दो और देखो डांस, वायरल वीडियो ने छेड़ी बहस
युवक की बहादुरी की जमकर तारीफ
यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोग युवक की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि असली हीरो वही है जो वक्त पर सही कदम उठाए।
वहीं कुछ लोगों ने चिंता जताई कि अगर जानवर खुले में घूमते रहेंगे तो ऐसे हादसे कभी भी हो सकते हैं। कई लोगों ने इसे इंसानियत और साहस की मिसाल बताया, तो कुछ ने सवाल उठाया कि पशुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है।
