पेट्रोल से आग का खेल पड़ा भारी, चेहरे पर भड़की लपटें; वायरल वीडियो देखकर दहल गए लोग
Fire Stunt Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पेट्रोल से आग का स्टंट करना एक शख्स को भारी पड़ गया। स्टंट के दौरान आग उसके चेहरे तक पहुंच गई।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
Petrol Fire Accident : सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत कई बार लोगों को ऐसे खतरनाक कदम उठाने पर मजबूर कर देती है, जिनके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पेट्रोल और आग के साथ स्टंट करता नजर आता है।
शुरुआत में यह करतब देखने वालों को रोमांचक लग सकता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में मामला हादसे में बदल जाता है। वीडियो को देखकर लोग न सिर्फ हैरान हैं, बल्कि इसे लापरवाही का बड़ा उदाहरण भी बता रहे हैं।
Peak Male content 💀 pic.twitter.com/3XTv2WdP5X — Luna Vantour (@Luna_vantour) June 3, 2026
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल में EX गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला, गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार, बचाने आई बहन को भी नहीं बख्शा
महू: जनसुनवाई में फूटा आदिवासी युवती का गुस्सा, SDM को सुनाई खरी-खोटी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना पड़ा भारी! कैप्टन भरत भारद्वाज के वायरल वीडियो पर एक्शन की तैयारी में इंडियन आर्मी
UP पुलिस का महा-ऑपरेशन, 453 बंधकों को आजाद कर भेजा गया नेपाल; लोग बोले- थैंक यू योगी जी, VIDEO वायरल
आग से स्टंट करना पड़ा भारी, खौफनाक वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक छत पर खड़े हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति अपने मुंह में पेट्रोल भरकर जलती हुई लकड़ी की ओर फूंक मारता है, जिससे अचानक आग की बड़ी लपटें उठने लगती हैं। हालांकि स्टंट करते समय शायद पेट्रोल की कुछ बूंदें उसके चेहरे पर भी पड़ जाती हैं और आग सीधे उसके चेहरे तक पहुंच जाती है।
आग लगते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है और सभी उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ते हैं। इसी बीच जमीन पर गिरा पेट्रोल भी आग पकड़ लेता है, जिससे स्थिति और ज्यादा खतरनाक हो जाती है।
ये खबर भी पढ़ें : पासिंग ऑउट परेड में घुटनों के बल खूबसूरत प्रेमिका को किया प्रपोज, जवान का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
लोगों ने आपत्ती जताते हुए इसे बेहद खतरनाक बताया
सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि आग बुझाने की कोशिश के दौरान किसी व्यक्ति ने गलती से ज्वलनशील पदार्थ को पानी समझकर आग पर डाल दिया, जिससे लपटें और फैल गईं। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया और शख्स को राहत मिली। यह वायरल वीडियो एक्स पर @Luna_vantour नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं।
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे बेहद खतरनाक बताया, जबकि कुछ ने कहा कि आग के साथ इस तरह का मजाक कभी नहीं करना चाहिए। यह घटना साफ संदेश देती है कि आग और ज्वलनशील पदार्थों के साथ किसी भी तरह का स्टंट जानलेवा साबित हो सकता है।
