व्यूज के चक्कर में मौत से खेला युवक, चलती ट्रेन के नीचे लेटकर बनाई रील; वीडियो देख भड़के लोग
Dangerous Reel : रील बनाने के जुनून में युवक ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर चलती ट्रेन को अपने ऊपर से गुजरने दिया, वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी गुस्सा।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Viral Stunt : सोशल मीडिया आज लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर वायरल होने की होड़ ने खासतौर पर युवाओं की सोच पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ सेकंड की पॉपुलैरिटी और लाखों व्यूज पाने की चाहत में लोग ऐसे खतरनाक स्टंट कर रहे हैं, जो न सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना हैं, बल्कि सीधे तौर पर जानलेवा भी साबित हो सकते हैं।
ऊंची इमारतों से लटककर वीडियो बनाना, चलती गाड़ियों के सामने स्टंट करना या रेलवे ट्रैक जैसे खतरनाक इलाकों में रील शूट करना अब आम होता जा रहा है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला और डरावना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को हैरान और नाराज कर दिया है।
Pure stupidity in the name of content 💀☠️ pic.twitter.com/bkLddxcG7X — @ñkür🔭 (@ankurtweetsyo) February 2, 2026
सम्बंधित ख़बरें
कीमोथेरेपी से पत्नी के बाल झड़ने पर पति ने भी मुंडवाया सिर, भावुक कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल
स्वीडिश युवक ने ‘चुनरी चुनरी’ पर किया जबरदस्त डांस, सलमान खान फैंस बोले- दिल जीत लिया
6000 किलोमीटर दूर जापान पहुंचा भारतीय युवक, दिखाया नोबिता के घर जैसा इलाका, डोरेमोन फैंस हुए भावुक
दिल्ली की सड़क पर चलती कार की छत पर कपल ने किया लिपलॉक, वीडियो देख भड़के लोग
चलती ट्रेन के नीचे लेट गया युवक
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक रेलवे ट्रैक पर पूरी तरह लेटा हुआ है। उसका एक दोस्त पास में खड़ा होकर मोबाइल से वीडियो बना रहा है और उसे निर्देश देता नजर आ रहा है। कुछ ही पलों में तेज रफ्तार ट्रेन आती है और युवक ट्रैक पर लेटे-लेटे ही ट्रेन को अपने ऊपर से गुजरने देता है।
यह दृश्य इतना भयावह है कि वीडियो देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। ट्रेन के गुजर जाने के बाद युवक खुशी से उछलने लगता है, जैसे उसने कोई बड़ा कारनामा कर दिया हो। हैरानी की बात यह है कि इस पूरी घटना के दौरान उसका दोस्त बिना डरे वीडियो रिकॉर्ड करता रहता है, ताकि बाद में इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर लाइक और व्यूज बटोरे जा सकें।
ये खबर भी पढ़ें : फिर सुर्खियों में आईं फेमस ‘वड़ा पाव गर्ल’, पति पर लगाया धोखा देने का आरोप, रोते-रोते शेयर किया VIDEO
वीडियो वायरल देख भड़के लोग
यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @ankurtweetsyo नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने इस हरकत को बेवकूफी और पागलपन बताया। एक यूजर ने लिखा कि ऐसे लोगों को जेल भेजा जाना चाहिए, ताकि दूसरों को सबक मिले।
वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि थोड़ी सी फेम के लिए लोग अपनी जान तक दांव पर लगा रहे हैं। कुछ लोगों ने इस ट्रेंड को समाज के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि रील कल्चर युवाओं को गलत दिशा में ले जा रहा है। लोगों का मानना है कि ऐसे वीडियो न सिर्फ गलत संदेश देते हैं, बल्कि दूसरों को भी इस तरह के जानलेवा स्टंट करने के लिए उकसाते हैं।
