आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Agra Fake Medicine: आगरा बना नकली दवाओं का हब, सेना और अस्पतालों तक सप्लाई। उत्तर प्रदेश औषधि विभाग (FSDA) ने 13 फर्मों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। कई राज्यों और देशों तक जुड़े तार।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
UP Drug Inspector Raid In Agra: उत्तर प्रदेश का आगरा पश्चिम एशिया की सबसे बड़ी दवा मंडी के रूप में जाना जाता है, जहाँ असली दवाओं की हूबहू नकल तैयार करके बाजार में खपाई जा रही है। स्थिति यह है कि जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और यहाँ तक कि सेना व सरकारी महकमों तक में इन नकली दवाओं की सप्लाई की जा रही है। हाल ही में उत्तर प्रदेश औषधि विभाग (FSDA) ने यहाँ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 13 फर्मों पर छापे मारे, 9 एफआईआर दर्ज कीं और 58 फर्मों के लाइसेंस निरस्त किए।
इस बड़े गोरखधंधे के तार सिर्फ आगरा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तक फैले हुए हैं। लगातार कार्रवाई के बावजूद बेखौफ तस्कर रिश्तेदारों के नाम पर नई फर्में खोलकर इस अवैध कारोबार को चला रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान लग गया है। औषधि विभाग के आयुक्त ने पहली बार खुद आगरा आकर जांच का निरीक्षण किया है। अब यह देखना बाकी है कि क्या सरकार इन माफियाओं के खिलाफ ‘बुलडोजर’ जैसी सख्त कार्रवाई करेगी।