Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आधी रात को एक शख्स का शेर से हुआ सामना कुछ ऐसा कि, पहले लगा डर और फिर बाद में…

When A Man Confronts A Lion : शेर और इंसान का सामना जब एकसाथ हो जाए तो क्या हो सकता है? ज्यादातर मामलों में इंसान डर जाता है, लेकिन एक वायरल वीडियो में इंसान ने शेर को डरा दिया, देखें वीडियो

  • Written By: गीतांजली शर्मा
Updated On: Aug 11, 2025 | 10:27 AM

जंगल के शेर का सामना चलते हुए चौकीदार से.. (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mid Night Hilarious Adventure Of A Man: कहते हैं कि जब इंसान और जंगल का राजा शेर एक साथ आमने- सामने आ जाए तो इंसान डर के मारे कांप उठता है। बचने की हर संभव कोशिश करता है। बीते दिनों भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन इस वीडियो में उस शख्स का सामना शेर से कुछ ऐसे हुआ कि पहले तो पूरी घटना ने डर का रूप ले लिया।

लेकिन बाद में शेर ने कुछ ऐसा किया कि पूरी घटना हास्यप्रद हो गई। इस वायरल वीडियो में पेशे से एक चौकीदार बीच रात में टॉयलेट के लिए निकलता है। वह वॉश रूम की तरफ आराम से जा रहा है।

तभी आस-पास से कुत्तों के भौंकने की आवाज आती है। और अचानक ही टॉयलेट के पीछे वाले प्लॉट से एक शेर आता हुआ दिखता है। जैसे ही शख्स और शेर का आमना-सामना होता है। इंसान डरता हुआ, चिल्लाते हुए भागने की कोशिश करता है, वहीं शख्स को चिल्लाता देख शेर भी डरकर भाग खड़ा होता है।

सम्बंधित ख़बरें

अप्रैल फूल के नाम पर खतरनाक प्रैंक, दोस्तों को ‘स्नो स्प्रे आइसक्रीम’ खिलाने का वीडियो वायरल

रूस की ट्रैवलर ने भारत के शहरों को दी सेफ्टी रेटिंग, जानिए किस शहर को मिली, कितनी रेटिंग

रात 3 बजे फंसी लड़की की ऐसे हुई मदद, बस ड्राइवर और रैपिडो राइडर ने जीता दिल

चलती ट्रेन में लग गई सब्जी मंडी, वीडियो देखकर लोग बोले- ये है असली ‘ट्रेन मार्केट’

क्या शेर भी डरता है इंसान से?

वॉशरूम के आस-पास कैमरा लगा था, जिसमें यह पूरी घटना कैद हो गई। वीडियो फुटेज में बड़ी आसानी से देखा जा सकता है कि जैसे ही चौकीदार की नजर शेर पर पड़ती है। पहले दोनों ही एक-दूसरे को अप्रत्याशित रूप से देखकर डर जाते हैं। फिर अचानक से समझदारी दिखाते हुए चौकीदार डर के मारे चिल्लाते हुए भागता है। और चौकीदार को भागता और चिल्लाता देख शेर भी डरकर भाग तो जाता है, पर क्या वाकई शेर इंसान से डरते हैं?

इस वीडियो को देख इतना तो साफ पता लगता है कि शेर भी अपनी जान को खतरे में देख, इंसानों से खुद के बचाव के लिए ही आदमियों पर हमला करता है। और हमला भी कुछ ऐसा कि वह इंसान को नोच खाए। पर ऐसे सामान्य मामलों में शेर भी इंसान से बचने की ही कोशिश करता है।

वीडियो को मिले अबतक 46 लाख व्यूज

इस वीडियो को कमल नसित ने @nasitkamal के नाम के अकाउंट पर डाल दिया। वीडियो डालते ही तेजी से वायरल होने लगा। पर यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो जाएगा यह तो खुद नासित ने भी नहीं सोचा था। बहुत जल्द 46 लाख लोगों ने इस वीडियो को देख डाला। बहुत से इंस्टा यूजर्स ने वीडियो पर एक से बढ़कर एक कमेंट कर डाले।

यह भी पढ़ें: 3D फ्रिज ने दिया लोगों को धोखा, सोशल मीडिया पर वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए यूजर्स

नतीजतन वीडियो के व्यूज बढ़ते ही जा रहे हैं। इस वीडियो की सबसे मजेदार बात यह है कि शुरूआत डरावनी और वीडियो का अंत जबरदस्त तरीके से हास्यप्रद है।

Man encountered lion middle night such way he first felt scared then

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 11, 2025 | 10:19 AM

Topics:  

  • Animal Viral Video
  • Tiger
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.